लखनऊ: मैदान में 15 से ज्यादा प्रत्याशी तो दो ईवीएम का होगा इस्तेमाल
लखनऊ। राजधानी के 1526 मतदान केंद्रों पर बनाये गए 4018 बूथों पर 23 फरवरी को ईवीएम इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा। हर बूथ पर बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। कई बूथों पर वीवीपैट भी लगाये जाएंगे, जिससे मतदाता अपना वोट चेक कर सके। रिजर्व में रहेंगी बीस प्रतिशत ईवीएम जिला …
लखनऊ। राजधानी के 1526 मतदान केंद्रों पर बनाये गए 4018 बूथों पर 23 फरवरी को ईवीएम इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान होगा। हर बूथ पर बैलेट यूनिट और कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा। कई बूथों पर वीवीपैट भी लगाये जाएंगे, जिससे मतदाता अपना वोट चेक कर सके।
रिजर्व में रहेंगी बीस प्रतिशत ईवीएम
जिला प्रशासन के पास लगभग 6400 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन हैं। कुल 4018 बूथ हैं, जहां इतनी ही ईवीएम लगायी जाएंगी। कुल मिलाकर 4822 ईवीएम जिला प्रशासन चुनाव के लिए तैयार रखेगा। यदि एक सीट पर 15 से अधिक प्रत्याशी मैदान में रहते हैं तो एक अतिरिक्त ईवीएम लगानी पड़ेगी। इसलिए 20 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व में रहेंगी।
ये भी पढ़ें: लखनऊ: चना, रिफाइंड और नमक के पैकेट पर मोदी-योगी के स्टीकर लगा रहे कोटेदार
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अमरपाल सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के पास 6400 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन हैं। बैलेट यूनिट आठ हजार और कंट्रोल यूनिट छह हजार हैं। जबकि 6500 वीवीपैट हैं। राजधानी की नौ विधानसभा सीटों के कुल 4018 बूथों के लिए इतनी ही ईवीएम की जरूरत है। इसके अलावा कहीं ईवीएम खराब होने पर 20 प्रतिशत रिजर्व में रखी जाएंगी।
लखनऊ: रेड क्रॉस सोसाइटी ने बांटी गरीबों को किट
लखनऊ। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने भारतीय आदर्श शिशु शिक्षा मंदिर नंदा खेड़ा तालकटोरा में सचिव अमरनाथ मिश्र के तत्वावधान में गरीबों को हाइजीनिक किट, स्वेटर और मास्क वितरित किए। सचिव ने बताया कि 200 किट वितरित की गयीं, जिसमें पांच नहाने वाले साबुन, पांच कपड़ा धोने वाले साबुन, एक नारियल तेल, चार मंजन, चार टूथब्रश, 18 सेनेटरी पैड, दो जेंट्स शेविंग रेजर, मास्क एवं वूलन स्वेटर हैं। कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध समिति के सदस्य चारु मिश्रा, अरविंद पाठक, गौरव महेश्वरी, जितेन सिंह चौहान उपस्थित रहे।
