पीलीभीत: पत्नी की हत्या कर शव दफन करने वाला पति गिरफ्तार
अमृत विचार, पीलीभीत, बिलसंडा। पत्नी की हत्या कर अपने ही खेत में शव दफन करने वाले आरोपी पति परेवा तुर्राह गांव निवासी विमल कुमार को पुलिस ने धर दबोचा। भीकमपुर से ईंटगांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने पति की गिरफ्तारी की। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। एसओ उदयवीर सिंह …
अमृत विचार, पीलीभीत, बिलसंडा। पत्नी की हत्या कर अपने ही खेत में शव दफन करने वाले आरोपी पति परेवा तुर्राह गांव निवासी विमल कुमार को पुलिस ने धर दबोचा। भीकमपुर से ईंटगांव जाने वाले रास्ते से पुलिस ने पति की गिरफ्तारी की। जिसके बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि दस जनवरी को सूचना मिली थी कि गांव परेवा तुर्राह निवासी विमल कुमार की पत्नी नैना देवी की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई है। पति ने शव अंधेरा होने पर घर से चुपचाप लेजाकर कहीं दफन कर दिया है। इसके बाद छानबीन शुरू की गई तो विमल कुमार के खेत में ही नैना देवी का शव दफन मिला। ग्रामीणों के सहयोग से शव निकलवाकर शिनाख्त की गई।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। जिसके आधार पर पति के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़े-
पीलीभीत: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल
