Health Tips: जैसे ही दिखे कोरोना के लक्षण, बिना देर किए खाएं ये चीजें और बढ़ाएं इम्यूनिटी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Covid-19/ Omicron Health Tips: देश में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ती जा रही है। बीच में सभी को राहत थी और लग रहा था कि ये दैवीय बीमारी अब हमारे बीच से जा चुकी है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। कुछ ही समय में ये महामारी वापस लौटी वो भी एक नए वेरिएंट ओमिक्रोन के …

Covid-19/ Omicron Health Tips: देश में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ती जा रही है। बीच में सभी को राहत थी और लग रहा था कि ये दैवीय बीमारी अब हमारे बीच से जा चुकी है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं था। कुछ ही समय में ये महामारी वापस लौटी वो भी एक नए वेरिएंट ओमिक्रोन के रूप में।

कोरोना की नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Corona Variant) दुनियाभर में दहशत का कारण बना हुआ है। हर कोई काफी डरा हुआ है। घरों से निकलने से पहले लोग हजार बार सोच रहे हैं। ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट लगातार लोगों को इम्यूनिटी को बेहतर बनाने वाली चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि बदलते मौसम के कारण लोगों को खासी-जुखाम और बुखार हो रहा है। जिससे लोगों को डर लग रहा। खासी-जुखाम और बुखार के बाद इम्यूनिटी भी काफी लो हो जाती है।

अगर आपको इस वायरस के लक्षण दिखते हैं तो बिना किसी देरी के प्रोटीन और कैलोरी की चीजें खाना शुरू कर दें। प्रोटीन और कैलोरी आपके शरीर को इस वायरस से लड़ने के लिए तैयार करता है। ये पूरी ताकत जुटाता है जिससे आप कोरोना या इसके नए वेरिएंट से लड़ सकें। प्रोटीन के लिए आप अंडे, मछली, टोफू और दाल जैसी चीजें डाइट में ले सकते हैं।

अक्सर ऐसा होता है कि बीमारी में खाने का कुछ मन नहीं करता लेकिन शरीर को स्ट्रॉग बनाए रखने के लिए अगर प्रोटीन और कैलोरी में अंडे, मछली जैसी चीजें खाने का मन न हो तो आप केला, नट बटर, बीज और फलीदार सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं। वहीं एवोकाडो, चीज़, ऑमलेट जैसी चीजों से शरीर को पर्याप्त कैलोरी मिल सकती है।

कोरोना के लक्षण दिखने पर मसालों का भी सेवन करना चाहिए। स्वाद के साथ मसाले इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का भी काम करती हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि लहसुन, अदरक और काली मिर्च स्वाद के साथ इम्यूनटी भी बढ़ाता है। अदरक और लहसुन दोनों ही एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज से भरपूर होती हैं। वहीं, मिर्च में कई तरह के विटामिन होते हैं और दर्द में राहत देने वाले गुण होते हैं।

एक्सपर्ट कहते हैं कि प्लांट बेस्ड फूड में भारी मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। ये सभी तत्व इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने का काम करते हैं। प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करने वाले लोगों में गंभीर रूप से बीमार पड़ने और हॉस्पिटलाइजेशन की संभावना 40 फीसद कम होती है। इतना ही नहीं, ऐसे लोगों में वायरस की चपेट में आने का खतरा भी 10 प्रतिशत कम होता है।

ओमिक्रोन के लक्षण

  • सांस लेने में तकलीफ होना.
  • बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस करना.
  • स्वाद और गंध ना आना.
  • बुखार आना.
  • हर समय थकान महसूस करना.
  • सिर में हर समय दर्द रहना.
  • पूरे शरीर में दर्द की शिकायत.
  • सूखी खांसी होना.
  • गले में खराश की शिकायत.

स्पेशल टिप्स
आपको बता दें कि कोरोना से बचाव में इम्यूनिटी आपकी बहुत मदद कर सकता है। अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर होगी तो कोरोना से संक्रमित होने का खतरा आपको ज्यादा रहेगा। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप काढ़ा पिएं, एक्सरसाइज जरूर करें। इसके साथ ही हेल्दी डाइट और मौसमी फलों का सेवन जरूर करें।