जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर गंभीरता से ड्यूटी करने के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का गति देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह 24 घंटे संचालन होगा। जिसमें चुनाव  संबंधी शिकायत की …

अमृत विचार, पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं परखीं। इस दौरान गंभीरता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का गति देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। यह 24 घंटे संचालन होगा। जिसमें चुनाव  संबंधी शिकायत की जा सकेंगी। जिनका अफसर तत्काल निस्तारण कराएंगे।  कंट्रोल रूम में टीबी, कंप्यूटर, इंटरनेट आदि सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई गई है।

बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखी। अफसर-कर्मचारियों को चुनावी कार्य गंभीरता से कराने के निर्देश दिए। प्राप्त होने वाली सूचनाएं, शिकायतों काे रजिस्टर में प्रतिदिन दर्ज करें और उन पर कराए गए निस्तारण को भी लिखा जाए। साथ ही बताया विधानसभा वार ड्यूटी लगाई गई है। किसी तरह की लापरवाही पर क्षमा नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें-

मादक पदार्थ से संबंधित मामले में एसआईएटी के समक्ष पेश हुए मजीठिया

 

संबंधित समाचार