रामपुर : चोरी का खुलासा नहीं होने पर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
रामपुर, अमृत विचार। चोरी का खुलासा नहीं होने पर बुधवार को व्यापारियों ने सिविल लाइन पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी अंकित यादव व्यापारी नेता है। उनकी ज्वालानगर में रस्सी सहित अन्य सामान बेचने की दुकान है। …
रामपुर, अमृत विचार। चोरी का खुलासा नहीं होने पर बुधवार को व्यापारियों ने सिविल लाइन पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द से जल्द चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी अंकित यादव व्यापारी नेता है। उनकी ज्वालानगर में रस्सी सहित अन्य सामान बेचने की दुकान है। रोजाना की तरह वह सात जनवरी को दुकान बंद करके घर चले गए थे। देर रात चोर मौका पाकर दुकान के ताले तोड़कर वहां से 60 हजार का माल समेट कर ले गए थे। इस बात की जानकारी मिलने के बाद दुकान मालिक मौके पर आ गया था। इस मामले में पुलिस को तहरीर भी दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष सुदेश यादव एवं उनके पदाधिकारियों की तरफ से थाना प्रभारी ज्ञापन देकर अवगत कराया कि सात जनवरी की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा व्यापारी के दुकान से 60 हजार रुपये ले गए थे। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस अवसर पर व्यापार मंडल द्वारा मुकदमा दर्ज कर चोरी खुलासे की मांग की गई है। इस अवसर पर वीरेंद्र सक्सेना, सलविंदर विराट, तरण जैन, अमित गुप्ता अतुल शर्मा, अमन, बृजेश, संजू, सोनू, आदि उपस्थित रहे।
