कन्नौज: एक डॉक्टर समेत 30 को हुआ कोरोना, 95 हुए एक्टिव केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज। एक दिन की राहत के बाद बुधवार को कोरोना के संक्रमण में तेजी दिखाई दी। जिले भर में हुई जांच के बाद कुल 30 और लोग संक्रमण की चपेट में मिले हैं। संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। दो संक्रमित ठीक होकर घर चले गए। अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया …

कन्नौज। एक दिन की राहत के बाद बुधवार को कोरोना के संक्रमण में तेजी दिखाई दी। जिले भर में हुई जांच के बाद कुल 30 और लोग संक्रमण की चपेट में मिले हैं। संक्रमितों में एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। दो संक्रमित ठीक होकर घर चले गए।

अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया कि संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे और सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसीका नतीजा है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

सीएमओ ने लोगों से की अपील, जरूर लगवाएं टीका

उन्होंने बताया कि बुधवार को हुई जांच में 30 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 95 हो गई है। हालांकि दो लोग संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि टीकाकरण तेजी से चल रहा है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी हाल में टीका जरूर लगवा लें। बीमार बुजुर्ग जो गम्भीर बीमारी से ग्रसित हैं और दूसरा टीका लगे नौ महीने हो चुके हैं, वो बूस्टर डोज जरूर लगवा लें। उन्होंने कहा कि 14 वर्ष की आयु पूरी कर चुके किशोर व किशोरियां वैक्सिनेशन के पात्र हैं।

तीसरी लहर को देखते हुए आरक्षित किए गए बेड

तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसेरन में 78 आरटी पीसीआर तथा एंटीजन टेस्ट हुए तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तिर्वा में 256 एंटीजन तथा 266 आरटी पीसीआर टेस्ट किए गए।

राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि तीसरी लहर को देखते हुए 260 बेड कोविड-19 के मरीजों लिए सुरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों के लिए 160 तथा संक्रमित बच्चों को भर्ती करने के लिए 100 बेड आरक्षित किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: रायबरेली में पैर पसार रहा कोरोना, मिले 153 नए मरीज

संबंधित समाचार