हरदोई: तंबाकू व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने मारा छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कन्नौज सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद हरदोई में भी गुरुवार को सुबह इनकम टैक्स की टीम ने बंगाली छाप तंबाकू बनाने वाले व्यापारी के घर पर छापा डाल दिया लगभग 2 घंटे से टीम छापामारी कर रही है हालांकि अधिकारियों ने अभी भी कुछ भी बताने से इंकार …

हरदोई। कन्नौज सहित कई स्थानों पर इनकम टैक्स का छापा पड़ने के बाद हरदोई में भी गुरुवार को सुबह इनकम टैक्स की टीम ने बंगाली छाप तंबाकू बनाने वाले व्यापारी के घर पर छापा डाल दिया लगभग 2 घंटे से टीम छापामारी कर रही है हालांकि अधिकारियों ने अभी भी कुछ भी बताने से इंकार किया है।

बताते चलें गुरुवार की सुबह कस्बा शाहाबाद के मोहल्ला माही बाग स्थित नूरी हाउस पर आयकर की टीम ने छापा मार दिया। बंगाली तंबाकू के घर में टीम ने व्यापारी के  बिल,कंप्यूटर स्टॉक रजिस्टर,जीएसटी आदि का विवरण देखना शुरू कर दिया लगभग 2 घंटे से आयकर टीम की छापामारी चल रही है हालांकि अभी अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता रहे हैं। फिलहाल जिले में तंबाकू व्यापारी के यहां सुबह-सुबह पड़ी आयकर की छापेमारी से अन्य व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति मची हुई है।

मुरादाबाद : चुनावी समर में उलझी पुलिस, बढ़ीं लूट की घटनाएं

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस चुनावी समर में उलझ गई है। बैठकों का दौर चल निकला है। बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिदिन पैदल गश्त की जा रही है। इसके बाद भी लूट की वारदातों की बाढ़ सी आ गई है। दो दिनों में दो घटनाओं को अंजाम देकर बदमाशों ने साफ कर दिया है कि उनके दिल में पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। जगह-जगह खड़ी पीआरवी भी इन पर रोक नहीं लगा पा रही है। मूंढापांडे पुलिस तो आरोपियों की तलाश करने के बजाए घटना को झुठलाने में लगी है।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-  मुरादाबाद : चुनावी समर में उलझी पुलिस, बढ़ीं लूट की घटनाएं

संबंधित समाचार