बहराइच: पति ने की दूसरी शादी, न्याय के लिए भटक रही महिला, जानें पूरा मामला…
बहराइच। पयागपुर के नेजाभार गांव निवासी विवाहिता को उसके पति ने बच्चे न होने पर घर से भगा दिया। महिला न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। जबकि पत्नी मायके में जीवन काट रही है। विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र …
बहराइच। पयागपुर के नेजाभार गांव निवासी विवाहिता को उसके पति ने बच्चे न होने पर घर से भगा दिया। महिला न्याय के लिए भटक रही है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं दूसरी ओर पति दूसरी महिला के साथ रह रहा है। जबकि पत्नी मायके में जीवन काट रही है।
विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के पटना गांव निवासी नंद लाल ने पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी को शिकायती पत्र भेजा है। एसपी को भेजे गए पत्र में ग्रामीण का कहना है कि उसने अपनी पुत्री आरती (32) का विवाह पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबगंज के मजरा नेजाभार निवासी प्रेमनाथ के साथ 10वर्ष पूर्व किया था।
शादी के काफी समय बीतने के बाद भी पुत्री को कोई संतान नहीं हुआ। इससे पति के साथ सास राधिका देवी, जेठ कल्पनाथ आदि प्रताड़ित करने लगे। ग्रामीण का कहना है कि उत्पीड़न के बाद भी मन नहीं भरा तो सभी ने आरती को घर से भगा दिया। आरती अपने मायके में रहने लगी।
इसी बीच तीन माह पूर्व पति ने दूसरा विवाह कर लिया। इसकी जानकारी होने पर थाने में तहरीर दी गई तो पुलिस मुकदमा लिखकर पल्ला झाड़ लिया। महिला को न्याय नहीं मिल रहा है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
बहराइच: तमंचा दिखाकर बदमाश ने छीनी नकदी और बाइक, मुकदमा दर्ज
खजूरी गांव से दुकान बंदकर घर जा रहे व्यवसाई को बदमाशों ने तमंचे के बल पर रोका और पिटाई कर बाइक और नकदी छीन ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक लुटेरों का पता नहीं चल सका है।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- बहराइच: तमंचा दिखाकर बदमाश ने छीनी नकदी और बाइक, मुकदमा दर्ज
