रायबरेली: मकर संक्रांति पर पतंगबाजों का उत्साह चरम पर, बाजार में आईं ये पतंगें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेलीः कल यानि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते है। वहीं इस मौके पर त्योहार को देखते हुए पतंगों का बाजार सज गया है। धूप खिलने और हवा चलने से पतंगबाजों की बांछें खिली हुई हैं। बाजार में खरीदारी भी शुरू हो गई …

रायबरेलीः कल यानि 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते है। वहीं इस मौके पर त्योहार को देखते हुए पतंगों का बाजार सज गया है। धूप खिलने और हवा चलने से पतंगबाजों की बांछें खिली हुई हैं। बाजार में खरीदारी भी शुरू हो गई है। इस बार छोटा भीम और स्पाइडर मैन आसमान में अठखेलियां करने को तैयार हैं।

गुरुवार को पतंग के शौकीनों ने जमकर पतंग और मांझा की खरीदारी की। शहर के सब्जी मंडी, कैपरगंज, डिग्री कॉलेज चौराह, सुपर मार्केट, बेलीगंज, स्टेशन रोड, कहारों का अड्डा, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस, रतापुर चौराहा, गोरा बाजार आदि स्थानों पर दुकानें लग गई हैं। शहर के सब्जी मंडी इलाके में पतंग के थोक विक्रेताओं की दुकानें हैं। यहां से शहर के विभिन्न हिस्सों में खुली दुकानों तक पतंग पहुंचती है। मौसम में बदलाव के कारण इस बार आसमान साफ है।

धूप खिलने के साथ ही हवा भी चल रही है। ऐसे में पतंगबाजों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। सब्जी मंडी के व्यापारी बबलू का कहना है कि बच्चों को लुभाने के लिए कार्टून की पतंगें बाजार में उपलब्ध हैं।

इसमें स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मिकी माउस, बेन टेन की सबसे अधिक पतंग की बिक्री होती है। व्यापारी अनीस, राजू का कहना है कि मौसम अच्छा है। मौसम खराब होने से पतंगबाजों को पतंग से अधिक मंझा का नुकसान उठाना पड़ता है।

बाजार में दो रुपये से लेकर दो सौ तक की पतंगें मौजूद

बाजार में साधारण पतंग जहां दो से 20 रुपये तक की हैं। वहीं डिजाइनर पतंगें 80 से 200 रुपये तक में मौजूद हैं। इसी तरह चरखे में लिप्टे मंझे की कीमत 40 रुपये से लेकर 700 रुपये तक है। अन्य मंझों में बरेली ब्रांड की डिमांड सबसे अधिक है। वहीं कॉक थ्रेड मंझा भी पतंगबाजों की पसंद बना है।

ये भी पढ़ें: बरेली: ट्रेन की चपेट में आने से 2 दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार