हल्द्वानी: मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई महिला बनी गुलदार का शिकार
हल्द्वानी, अमृत विचार। मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, महिला की मौके पर मौत हो गई है। मामला काठगोदाम क्षेत्र के टंगर का है। घटना शाम चार बजे की आस पास की है। मौके पर फतेहपुर रेंज वन विभाग की टीम पहुंच गई है, महिला का शव …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, महिला की मौके पर मौत हो गई है। मामला काठगोदाम क्षेत्र के टंगर का है। घटना शाम चार बजे की आस पास की है। मौके पर फतेहपुर रेंज वन विभाग की टीम पहुंच गई है, महिला का शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गुलदार महिला के शव को घसीट कर जंगल की ओर लेकर गया था। महिला का नाम नंदी सनवाल बताया जा रहा है, जिनकी उम्र 44 वर्ष है और वह दमूवाढूंगा की ही रहने वाली है।
