मुरादाबाद : जिन का साया बताकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला पर जिन का साया बताकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कटघर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी मगर आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से गुहार लगाई, उसके बाद भी कटघर पुलिस ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। महिला पर जिन का साया बताकर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी उसे बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कटघर पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी मगर आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसएसपी से गुहार लगाई, उसके बाद भी कटघर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। तब पीड़िता ने दोबारा एसएसपी का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने पुलिस को आरोपों की गहनतापूर्वक जांच कर कानूनी कार्रवाई का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें : युवती से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
दिल्ली की जेजे कॉलोनी निवासी महिला ने एसएसपी को बताया कि उसका स्वास्थ्य खराब रहता है। करीब एक महीना पूर्व वह दुआ मांगने के लिए कलियर शरीफ स्थित दरगाह पर गई थी। वहां उसकी मुलाकात कुंदरकी निवासी दो लोगों से हुई। दोनों ने उसे अपना फोन नंबर व पता लिखकर देते हुए बताया कि वे झाड़फूंक व जादू-टोने का काम करते हैं। वह कुंदरकी में उनके घर आ जाए, वहां उसका इलाज कर देंगे। उनकी बातों पर भरोसा करके महिला दो जनवरी की दोपहर दो बजे उनके बताए पते पर पहुंच गई।
वहां मौजूद एक आरोपी ने कहा कि तुम्हे हमारे साथ मुरादाबाद के करूला चलना होगा। वहां पर उपचार करेंगे देंगे। इसके बाद वह उनकी बाइक पर बैठकर करूला आ गई। आरोपी उसे किसी मकान में ले गए और जिन उतारने के नाम पर कपड़े उतारने के लिए कहा। उसने इनकार किया तो आरोप है कि दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। वह किसी तरह बाहर निकली और लोगों से जगह के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह कटघर थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। सुनवाई न होने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई।
निकाह का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म
मुरादाबाद। युवती ने निकाह का झांसा देकर एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पीड़िता चार माह की गर्भवती है। वह मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र की निवासी है। उसने एसएसपी के समक्ष पेश होकर बताया कि कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाले युवक से उसका प्रेम प्रसंग था। युवक ने निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई तो आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया। मगर वह अपने वादे से मुकर गया। इस पर युवती उसके घर जा धमकी और निकाह करने को कहा। आरोप है कि आरोपी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और धक्के देकर घर से निकाल दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने एसएचओ मझोला को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
