पीलीभीत: जिला निर्वाचन अधिकारी ने आचार संहिता का पालन कराने के लिए टीमों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश
अमृत विचार, पीलीभीत। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदाताओं को लुभाने के भी चुनाव में प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में आचार संहिता का पालन कराने को गठित की गई टीमों को ब्रीफ किया गया।इस दौरान यह भी कहा …
अमृत विचार, पीलीभीत। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो चुकी है। जनपद में चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है। मतदाताओं को लुभाने के भी चुनाव में प्रयास किए जाते हैं। ऐसे में आचार संहिता का पालन कराने को गठित की गई टीमों को ब्रीफ किया गया।इस दौरान यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति 50 हजार रुपये से अधिक नकदी के साथ मिलता है, तो उसकी जांच करें। संबंधित व्यक्ति को कैश का विवरण प्रमाण सहित देना होगा।
गांधी प्रेक्षागृह में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने आचार संहिता के पालन को गठित एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी, वीवीटी टीमों को चुनाव में चेकिंग के दौरान सतर्कता बरतने का पाठ पढ़ाया। कहा कि सभी टीमों का गठन आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने के साथ निष्पक्ष व निर्भीक चुनाव संपन्न कराया जाना है। निर्देशों से जुड़ी एक पुस्तिका मुहैया कराई गई हैं, जिसमें कार्यों का दायित्व निर्धारित किया गया है।
इसी के तहत कदम उठाएं। टीमें आरओ के निर्देशन में कार्य करेंगी। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल बताएं।एसएसटी टीम को चयनित बेरीकेडिंग स्थलों पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। सभी मजिस्ट्रेट अपना व्यवहार मधुर रखते हुए वीडियोग्राफी के साथ कार्रवाई करें। 50 हजार से अधिक कैश या ज्वैलरी सामग्री पाई जाती है तो उसका विवरण नोट करें। 10 लाख से अधिक में तत्काल इनकम टैक्स विभाग की टीम के साथ उच्चाधिकारियों को बताएं। किसी भी गाडी में बैनर, पम्पलेट, स्टिकर आदि बिना आरओ के पाये जाते हैं तो तत्काल सीज कर दिया जाए। टीम के सदस्य मोबाइल ऑन रखें। क्योकि कन्ट्रोल रूम या सीवी लैब से शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल निस्तारण को अवगत कराया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने समस्त पुलिसकर्मियों ने को निर्देश दिए कि मजिस्ट्रेटों के निर्देशन में कार्यवाही की जानी है। उनके द्वारा जो भी निर्देश दिये जाएं, उसका पालन करते हुए सीजर व पंचनामा की कार्यवाही करें। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामसिंह गौमत, अपर जिलाधिकारी न्यायिक देवेन्द्र प्रताप मिश्र, एएसपी डॉ.पवित्र मोहन त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट डॉ.राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें-
