बरेली: विधवा के 60 हजार हड़पकर समधी हुआ फरार
बरेली, अमृत विचार। निजी कार्य बताकर एक महिला से उसके बेटे के ससुर ने करीब दो लाख रुपये उधार ले लिए। पति की मौत के बाद जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो उनके समधी ने टालमटोल शुरू कर दी। मामला चौकी तक पहुंचा तो आरोपी ने कुछ रकम तो वापस कर दी लेकिन करीब डेढ़ …
बरेली, अमृत विचार। निजी कार्य बताकर एक महिला से उसके बेटे के ससुर ने करीब दो लाख रुपये उधार ले लिए। पति की मौत के बाद जब महिला ने रुपये वापस मांगे तो उनके समधी ने टालमटोल शुरू कर दी। मामला चौकी तक पहुंचा तो आरोपी ने कुछ रकम तो वापस कर दी लेकिन करीब डेढ़ लाख की रकम हड़प करके बैठ गए। विधवा की ओर से सुभाषनगर थाने में समधी व समधिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी निवासी पार्वती देवी ने अपने समधी छोटे लाल के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत की है। बताया कि उनके समधी छोटे लाल ने करीब 6 साल पहले निजी कार्य के लिए एक लाख 95 हजार रुपये उधार लिए थे। साल 2015 में उनके पति रामपाल की मौत हो गई। इसके बाद उन्हें रुपयों की जरूरत पड़ी तो उन्होंने छोटे लाल से रकम वापस मांगी। रुपये वापसी की बात पर छोटेलाल ने टालमटोल शुरू कर दी।
कई बार तकादा करने पर भी जब छोटे लाल ने रुपये वापस नहीं किए तो मामला सुभाषनगर चौकी पहुंचा। उस समय पुलिस के सामने छोटेलाल ने केवल एक लाख रुपये लेने की बात को स्वीकार किया। इस पर बातचीत के बाद एक लाख रुपये वापस करने पर समझौता हो गया और छोटे लाल ने पुलिस के सामने 40 हजार रुपये वापस भी कर दिए। इसके साथ ही बकाया 60 हजार रुपये 10 नवंबर को देने का वादा किया था। आरोप है कि जब भुगतान की तारीख आई तो आरोपी घर पर ताला डालकर फरार हो गया। विधवा महिला ने मामले की शिकायत सुभाषनगर थाने में की। तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।
यह भी देखें-
