दुर्लभ प्रजाति: एक करोड़ रुपए मूल्य का सांप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
बहराइच। जिला पुलिस तथा वन विभाग के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को राम गांव क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए …
बहराइच। जिला पुलिस तथा वन विभाग के संयुक्त दल ने बृहस्पतिवार को राम गांव क्षेत्र से करीब एक करोड़ रुपए मूल्य का दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने सुबह एक वन्यजीव तस्कर मोहम्मद असलम उर्फ सेबू को रामगांव थाना क्षेत्र के बभनी पुल के निकट रोक कर उसकी तलाशी ली। उन्होंने बताया कि तस्कर के पास से अति दुर्लभ सैंडबोआ प्रजाति का सांप बरामद हुआ जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये वन्यजीव तस्कर के खिलाफ थाना रामगांव में भारतीय दंड विधान तथा भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कुमार ने बताया कि बरामद सैंडबोआ साँप अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित श्रेणी का जीव है। उन्होंने बताया कि इस सांप का उपयोग ताकत बढ़ाने, अन्य किस्मों की दवाओं और सौंदर्य प्रसाधन बनाने में होता है और विदेशों में इनकी भारी कीमत मिलती है।
कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर से की गई पूछताछ के आधार पर वन्यजीव तस्करों के गिरोह तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी देखें-
