लखनऊ: रोडवेज बसों में तीन दिन नि:शुल्क सफर कर सकेंगे टीईटी परीक्षार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने शासन के निर्देशों पर इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने टीईटी के परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी कर दिए …

लखनऊ। टीईटी यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में फ्री सफर की सुविधा मिलेगी। परिवहन निगम ने शासन के निर्देशों पर इसके आदेश जारी कर दिए हैं। गुरुवार को परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने टीईटी के परीक्षार्थियों को नि:शुल्क यात्रा के आदेश जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: चुनाव को लेकर नेपाल से ऑपरेट हो रहा जाली नोट का गोरखधंधा, जानें…

23 जनवरी को आयोजित हो रही है टीईटी परीक्षा

प्रदेश भर के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ ही बस अड्डों इंचार्ज को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। टीईटी की परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित होनी है। ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को 22 जनवरी सुबह से सफर की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी जो कि 24 जनवरी तक जारी रहेगी। परीक्षार्थियों को फ्री सफर के लिए परिचालक को टीईटी प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी देनी होगी। इस पर यह लिखा होगा कि परीक्षार्थी को कहां से कहां तक जाना है। सफर के दौरान यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

यूपीटीईटी-2021: वेबसाइट पर जारी हुए एडमिट कार्ड, यहां देखें पूरी जानकारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यूपीटीईटी 2021 के एडमिट कार्ड डीएलएड प्रशिक्षण परीक्षा नियामक प्राधिकारी की वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। 23 जनवरी 2022 को होने वाली यूपीटीईटी की इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले करीब 21 लाख अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 13 जनवरी, दिन गुरुवार को जारी किए गए हैं। यूपीटीईटी के प्रवेश पत्र पहले बुधवार को जारी किए जाने की संभावना थी, लेकिन किसी कारणवश …. पूरी खबर यहां पढ़ें: https://amritvichar.com/uptet-2021-admit-card-issued-on-website-see-full-details-here/

 

संबंधित समाचार