बरेली: डीएम व एसएसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
आंवला /अलीगंज/राजपुरकला, अमृत विचार। डीएम मानवेंद्र सिंह एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसडीएम नहने राम, सीओ चमन सिंह चावड़ा, आबकारी निरीक्षक वकार हैदर ने गुरुवार को संवेदनशील गांव खैलम देह जागीर में मतदान केंद्र का जायजा लिया।उन्होंने ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने …
आंवला /अलीगंज/राजपुरकला, अमृत विचार। डीएम मानवेंद्र सिंह एवं एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसडीएम नहने राम, सीओ चमन सिंह चावड़ा, आबकारी निरीक्षक वकार हैदर ने गुरुवार को संवेदनशील गांव खैलम देह जागीर में मतदान केंद्र का जायजा लिया।उन्होंने ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र पर स्थानीय पुलिस के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगा।
वहीं, जिलाधिकारी और एसएसपी ने गांव के अफीम काश्तकारों की बैठक ली। उनसे अफीम की खेती के बारे में जानकारी ली। बद्री प्रसाद मौर्य ने बताया कि गांव के 33 किसान अफीम की खेती करते हैं। किसानों ने बताया कि अफीम जमा करने के उपरांत पोस्त दाना ही बचता है। यही उनकी आमदनी है। ग्राम प्रधान नन्हे लाल, मेहंदी हसन, जिला पंचायत सदस्य जान मोहम्मद खान, ग्राम विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह, थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
एसडीएम ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ की बैठक
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर उप जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए पोलिंग बूथों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सुनील राय, तहसीलदार बीके चौधरी,कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
