पहली विधानसभा में आठ विधायकों ने रायबरेली में की थी नुमाइंदगी
रायबरेली। जिले का राजनीतिक इतिहास खासा रोचक है। जब संविधान बना और आम चुनाव की तैयारी शुरू हुई तो 1951-52 में विधानसभा के पहले चुनाव में रायबरेली जिला आठ विधानसभाओं का क्षेत्र था। खास बात यह है कि चार विधानसभाएं थीं लेकिन यह दो भागों में बंटी थी। कोई भी विधानसभा आरक्षित नहीं थी। वहीं …
रायबरेली। जिले का राजनीतिक इतिहास खासा रोचक है। जब संविधान बना और आम चुनाव की तैयारी शुरू हुई तो 1951-52 में विधानसभा के पहले चुनाव में रायबरेली जिला आठ विधानसभाओं का क्षेत्र था। खास बात यह है कि चार विधानसभाएं थीं लेकिन यह दो भागों में बंटी थी। कोई भी विधानसभा आरक्षित नहीं थी। वहीं 32 फीसद मतदाताओं ने मतदान कर विधायकों को चुनकर विधानस़भा पहुंचाया था।
देश आजाद हो गया तो उसके बाद रायबरेली कांग्रेस का मजबूत गढ़ बन गया। कांग्रेस नेता फिरोज गांधी ने रायबरेली में अलग पहचान बनाई। इसी कारण रायबरेली में सिर्फ कांग्रेस ही छाया रही। विधानसभा का जब पहला चुनाव हुआ तो जिले में डलमऊ दक्षिण, डलमऊ पूर्व, रायबरेली-डलमऊ उत्तर, रायबरेली-डलमऊ पश्चिम, महराजगंज पश्चिम, महराजगंज, सलोन उत्तर और सलोन दक्षिण विधानसभा थीं।
सभी आठों विधानसभाओं में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं 202576 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। केवल 32 फीसद मतदाता बूथ पर वोट डालने गए थे।
चार माह चला था चुनाव प्रचार
पहले विधानसभा चुनाव में प्रचार चार माह तक चला था। तब न बाइक होती थीं और न ही कार। प्रत्याशी पैदल ही मतदाताओं से संपर्क करते थे। यही कारण होता था कि प्रचार में समय अधिक लगता था।
पहले विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर
डलमऊ दक्षिण- विजेताः गुप्तार सिंह (कांग्रेस), मतः 22093
रनरः बहादुर सिंह (भारतीय जनसंघ), मतः 3454
डलमऊ पूर्व- विजेताः चंद्रपाल (कांग्रेस), मतः 18076
रनरः संतराम (निर्दलीय), मतः 6315
रायबरेली-डलमऊ उत्तर- विजेताः राम प्रसाद (कांग्रेस), मतः 25500
रनरः श्याम नरायण (भारतीय जनसंघ), मतः 7247
रायबरेली-डलमऊ पश्चिम- विजेताः राम शंकर (कांग्रेस), मतः 27116
रनरः श्याम दास (निर्दलीय), मतः 7353
महराजगंज पश्चिम- विनरः राम स्वरूप विषारद (कांग्रेस), मतः 17433
रनरः राम सरन सिंह (भारतीय जनसंघ), मतः 7707
महराजगंज- रामेश्वर (कांग्रेस), मतः 17169
रनर: राम किशन (निर्दलीय), मतः 5981
सलोन उत्तर- वसी नकवी (कांग्रेस), मतः 12977
रनर: अष्टभुजा बक्श सिंह (निर्दलीय), मतः 2911
सलोन दक्षिण- दल बहादुर सिंह (कांग्रेस), मतः 15574
रनर: शिव प्रसाद पासी (सोशलिस्ट पार्टी), मतः 4667
कुल मतदान- 202576
मतदान प्रतिशत- 32 फीसद
पढ़ें- UP Election 2022: सपा ऑफिस अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, गठबंधन को लेकर की बात…
