ऑस्ट्रेलिया ने रद्द किया नोवाक जोकोविच का वीजा, देश से होंगे निर्वासित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया है, जिससे उन्हें देश से निर्वासित किया जायेगा। आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर …

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द कर दिया है, जिससे उन्हें देश से निर्वासित किया जायेगा। आव्रजन मंत्री एलेक्स हॉके ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने मंत्री के तौर पर अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करके सर्बिया के इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का वीजा जनहित आधार पर रद्द कर दिया है।

ऑस्ट्रेलियाई ओपन तीन दिन बाद शुरू होने वाला है। जोकोविच के वकील फेडरल सर्किट और फैमिली कोर्ट में इसके खिलाफ अपील कर सकते हैं। जोकोविच का वीजा दूसरी बार रद्द हुआ है।

पिछले सप्ताह मेलबर्न पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया सीमा बल द्वारा उनका वीजा रद्द कर दिया गया था। क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के कड़े कोरोना टीकाकरण नियमों से मेडिकल छूट के लिये जरूरी मानदंडों पर वह खरे नहीं उतरते थे। उन्होंने चार रात पृथकवास होटल में बिताई, जिसके बाद सोमवार को जज ने उनके पक्ष में फैसला दिया।

भी पढ़ें…

नोवाक जोकोविच ने माना उन्होंने दी थी यात्रा विवरण में गलत जानकारी ये 

ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया के प्रधानमंत्रियों ने नोवाक जोकोविच के वीजा मुद्दे पर की चर्चा

जज ने पूछा- नोवाक जोकोविच वीजा के लिए और क्या कर सकते थे?

 

संबंधित समाचार