मकर संक्रांति के पर्व पर गंगासागर में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सागर द्वीप, पश्चिम बंगाल। मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार को गंगासागर में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। इस दौरान अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच करते नजर आए। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन …

सागर द्वीप, पश्चिम बंगाल। मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार को गंगासागर में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगायी। इस दौरान अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच करते नजर आए। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों ने संक्रमण रोधी टीके की दोनों खुराक ले ली हैं, और जांच में संक्रमण नहीं पाया गया, उन्हें गंगासागर मेले में जाने की अनुमति दी गयी।

देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों के पहुंचने के साथ ही, कड़कड़ाती ठंड के बावजूद आधी रात से पवित्र स्नान प्रारंभ हो गया। श्रद्धालुओं ने कपिल मुनि के मंदिर में पूजा अर्चना की और दान भी दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के बावजूद स्नान के दौरान सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन हुआ।

एक अधिकारी के मुताबिक, जिला प्रशासन ने दावा किया कि उसने काफी हद तक प्रक्रिया को नियंत्रित किया और अधिकतर श्रद्धालुओं ने निर्देशों का पालन किया। उन्होंने कहा कि हमने इस बार आरटी-पीसीआर जांच और पूर्ण टीकाकरण संबंधी प्रमाणपत्र के बिना किसी को आने की अनुमति नहीं दी। कोलकाता के बाबूघाट और दक्षिण 24 परगना के नामखाना और लॉट 8 सहित सभी प्रवेश मार्गों पर जांच की गई थी। अनुमान है कि अब तक 3.5 लाख तीर्थयात्री डुबकी लगा चुके हैं।

ये भी पढ़े-

गुजरात: उत्तरायण त्योहार पर पतंगबाजी में 60 लोग घायल, किसी का चेहरा कटा तो किसी का गला…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव