मुरादाबाद : सड़क किनारे मासूम का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में संभल रोड पर लकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास तिराहे के पास शुक्रवार को एक साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर थाना क्षेत्र में संभल रोड पर लकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास तिराहे के पास शुक्रवार को एक साल के बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि लकड़ी फाजलपुर मिनी बाईपास किनारे संभल रोड पर कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक साल के बच्चे का शव पड़ा देखा। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी कोशिश के बाद भी बच्चे की पहचान नहीं हो सकी। बच्चे ने गर्म कैप लगा रखी थी। उसके शरीर पर कोई चोट का कोई जाहिरा निशान नहीं है। बच्चा किसी वाहन से गिरा है या उसका शव फेंका गया है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
