बाराबंकी: इनके लिए कानून ताक पर, असलहों का प्रदर्शन करते दिखे प्रधान प्रतिनिधि
बाराबंकी: यूपी में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है लेकिन कुछ लोग हैं जो कानून को ताक पर रख रहे हैं। ताजा मामला सुबेहा थानाक्षेत्र का है। यहां के एक प्रधान प्रतिनिधि का असलहों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुसेनाबाद की ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह हाथ में …
बाराबंकी: यूपी में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है लेकिन कुछ लोग हैं जो कानून को ताक पर रख रहे हैं। ताजा मामला सुबेहा थानाक्षेत्र का है। यहां के एक प्रधान प्रतिनिधि का असलहों का प्रदर्शन करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हुसेनाबाद की ग्रामप्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह हाथ में असलहा लिए हुए प्रदर्शन करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।
प्रधान प्रतिनिधि पहले भी कर चुके हैं ये हरकत
सोनू सिंह अपने सामने कई तरह के असलहों को सामने तखत पर रखे हुए दिख रहे हैं। इसके पहले 29 अक्टूबर 2021 को भी इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था, जिसमें यह अपने गांव के एक दलित को गालियां दे रहे थे। इसका संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अनुराग वत्स ने इनके खिलाफ मुकदमा लिखवाने का निर्देश सुबेहा पुलिस को दिया था। जिसके बाद इनके ऊपर हरिजन एक्ट का मुकदमा लिखा गया था, जिसके बाद आरोपी प्रधान प्रतिनिधि ने हाईकोर्ट से अरेस्टिंग स्टे ले लिया था। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें: बाराबंकी: सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च करके मतदाताओं में जगाया विश्वास
बाराबंकी: सुरक्षाबलों ने फ्लैगमार्च करके मतदाताओं में जगाया विश्वास
बाराबंकी। सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को रामसनेहीघाट और कुर्सी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर मतदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की। मतदान की तारीख घोषित होने के साथ ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों का यह संयुक्त अभियान जारी है। दोनों ही क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत जिले के विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं में विश्वास जगाने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च का अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए क्षेत्राधिकारी फतेहपुर योगेन्द्र कुमार द्वारा थाना कु्र्सी क्षेत्रान्तर्गत एवं क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट रघुवीर सिंह द्वारा थाना रामसनेहीघाट क्षेत्रान्तर्गत अर्द्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया।
