भाजपा ने अपने लोगों के बीच गरीबों के राशन का किया बंदरबांट : पीएल पुनिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। पीएल पुनिया कहा कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन पीएल पुनिया ने भाजपा सरकार पर राशन वितरण में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा है कि गरीबों को मुफ्त राशन बांटने के मामले में प्रदेश में हेराफेरी हुई है। पीएल पुनिया कहा कि बीते माह राशन वितरण के दौरान प्रदेश के हजारों कोटेदारों ने एक-एक दिन में 300-300 कार्डधारकों को राशन बांट दिया, लेकिन इस सरकार को कानों-कान खबर तक नहीं हुई।

गरीबों का राशन का बंदरबांट भाजपा ने अपने लोगों के बीच किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार ने व्यवस्था ध्वस्त करने का काम किया है। प्रदेश में भाजपा सरकार की नाक के नीचे छह हजार से अधिक कोटेदारों ने एक दिन में 300 से अधिक कार्डधारकों को राशन बांटा।

सेना के 103 गैर कमीशन अधिकारियो की परेड आयोजित

लखनऊ। सीनियर कैडर कोर्स के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के भाग के रूप में ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एएमसी सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ में एक सेरेमोनियल परेड आयोजित की गई । परेड में 103 गैर-कमीशन अधिकारियों ने भाग लिया जो आने वाले समय में उच्च पद ग्रहण करेंगे । इन सभी गैर-कमीशन अधिकारियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया है। मध्यकमान के सेना प्रवक्ता शातंनु प्रताप सिंह ने बताया कि इस सेरेमोनियल परेड को मेडिकल ऑफिसर्स जूनियर कमांड कोर्स और बेसिक नर्सिंग ऑफिसर्स कोर्स के पाठ्यक्रम अधिकारियों ने देखा। गैर-कमीशन अधिकारियों के इस सेरेमोनियल परेड को सैन्य परंपराओं के अनुरुप आयोजित किया गया । इस सेरेमोनियल परेड की समीक्षा एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज के कमांडेंट और मुख्य प्रशिक्षक मेजर जनरल जेपी प्रसाद द्वारा की गई।

यह भी पढ़ें:-रायबरेलीः कॉस्मेटिक की दुकान में अराजक तत्वों ने लगाई आग, सामान जलकर राख

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा