बाराबंकी: मकर संक्रांति पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी, दिखी ये रौनक
बाराबंकी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों ने तालाब और नदियों में डुबकी लगाई। स्नान ध्यान करने के बाद लोगों ने खिचड़ी का दान किया। इस दौरान जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। राजनीतिक दलों ने भी खिचड़ी भोज का आयोजन कर अपने चुनाव अभियान को गति दी। गांधी जयंती ट्रस्ट ने मनाया …
बाराबंकी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर लोगों ने तालाब और नदियों में डुबकी लगाई। स्नान ध्यान करने के बाद लोगों ने खिचड़ी का दान किया। इस दौरान जगह-जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। राजनीतिक दलों ने भी खिचड़ी भोज का आयोजन कर अपने चुनाव अभियान को गति दी।
गांधी जयंती ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति का त्योहार
गांधी भवन पर गांधी जयंती समारोह ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने आयोजित इस भोज में सैकड़ों लोगों के साथ शिरकत की। स्थानीय रामसेवक इंटर कॉलेज में भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी ने न्याय पंचायत स्तर पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। नगर के नागेश्वर नाथ मंदिर में भी खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने भी कई स्थानों पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया। ब्लॉक तहसील और कस्बों में भी सामूहिक खिचड़ी भोज के आयोजन किए गए।
ये भी पढ़ें: नैनीताल की वादियों में बसा है हनुमानगढ़ी मंदिर, जहां नीबकरौरी महाराज ने पानी को बना दिया था घी
अधिकांश लोग आज मनाएंगे मकर संक्रांति
मकर संक्रांति के पर्व को लेकर पंडितों और ज्योतिषियों में मतभेद के चलते मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को भी मनाया जाएगा। लोग शनिवार को भी स्नान ध्यान कर खिचड़ी भोज आयोजित करेंगे। बता दें कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर इस त्योहार का आयोजन किया जाता है। इसी दिन भगवान भास्कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसी के साथ मौसम में बदलाव का दौर भी शुरू हो जाता है। पूर्व उत्तर भारत में बड़े ही धूमधाम से ये त्योहार मनाया जाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में लोग अलग अलग नामों से ये त्योहार मनाते हैं।
