लखनऊ: अवैध शराब बेचते हुए दो महिला समेत पांच गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पुलिस ने औचक छापेमारी करते हुए शुक्रवार को अवैध शराब बेचते हुए पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अंतर्गत नगराम पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगराम पुलिस ने भजाखेड़ा गांव निवासी अशोक कुमारी को गिरफ्तार करते हुए कुल नौ लीटर …

लखनऊ। पुलिस ने औचक छापेमारी करते हुए शुक्रवार को अवैध शराब बेचते हुए पांच लोगों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इसके अंतर्गत नगराम पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। नगराम पुलिस ने भजाखेड़ा गांव निवासी अशोक कुमारी को गिरफ्तार करते हुए कुल नौ लीटर अवैध शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले सामान जब्त किये गये।

इसके अलावा कुबहरा गांव निवासी पुष्पा रानी को नौ लीटर अवैध शराब के साथ कमालपुर विचिलिका कच्चे मार्ग से और हरदोइया गांव निवासी श्रीपाल को लक्ष्मणपुर मोड़ के पास से 10 लीटर अवैध शराब के साथ आरेस्ट कर लिया। वहीं बंथरा पुलिस ने ऐन गांव से कल्लू नामक युवक को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। वजीरगंज पुलिस ने डालीगंज निवासी मो. शाहरुख को बड़ा छत्ता के पास से पांच लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें:-CDS हेलिकॉप्टर क्रैश मामला: जनरल बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर क्रैश होने की वजह हुई साफ, जाने किस वजह से हुआ हादसा

ताला तोड़कर घरों पर हाथ साफ करने वाला गैंग पुलिस के शिकंजे में

लखनऊ। पिछले कई दिनों से शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए पारा थाना पुलिस ने घर में घुसकर ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, एक स्कूल, मोबाइल फोन समेत वारदात को अंजाम देने में प्रयुक्त किया जाने वाला हथौड़ा व अन्य सामान बरामद किये हैं।

यह भी पढ़ें:-यूपी में एक दिन में 16 हजार नए कोरोना केस, अकेले लखनऊ में मिले 2209 मामले

संबंधित समाचार