लखनऊ: पुलिस और राजस्व कर्मियों से मारपीट करने वाले हुए गिरफ्तार
लखनऊ। पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जनमानस में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन फरार अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी मदारपुर चौराहे के पास से की गई है। इनमें कमलापुर गांव निवासी गोकुल (50), रामसहाय (48) व हंसराज …
लखनऊ। पुलिस एवं राजस्व कर्मचारियों से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व जनमानस में दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने तीन फरार अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी मदारपुर चौराहे के पास से की गई है। इनमें कमलापुर गांव निवासी गोकुल (50), रामसहाय (48) व हंसराज (32) शामिल हैं। पुलिस ने इन्हें शनिवार को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया और अभियुक्तों से पूछताछ के लिए कोर्ट में रिमांड याचिका दायर की है।
अतिक्रमित भूमि की मापन के दौरान हुई थी मारपीट
मामले की जानकारी देते हुए गोसाईगंज प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी ने बताया कि गत 9 दिसंबर 2020 को कमलापुर गांव में एक अतिक्रमित जमीन पर सरकारी निर्माण कार्य के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी पुलिस के साथ मापी करने के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान गोकुल, रामसहाय और हंसराज कुछ अन्य युवकों के साथ लाठी-डंडा व हथियार लेकर आ गये और मापी का काम रुकवाते हुए राजस्व कर्मियों व पुलिस कर्मियों से जमकर मारपीट की।
इसके बाद आरोपियों ने सरकारी कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए जनमानस में दहशत फैलाने का प्रयास किया। इस मामले के बाद से तीनों ही वांछित अपराधी फरार हो गये थे। गत शुक्रवार मुखबिर से सूचना मिली कि तीन अपराधी मदारपुर चौराहे पर मौजूद हैं और शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। छापेमारी कर तीनों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इन्हें रिमांड पर लेकर मामले में पूछताछ की जायेगी और मारपीट में शामिल शेष लोगों की गिरफ्तारी की जायेगी।
ये भी पढ़ें: अयोध्या: वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्वाचन कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग
