पीलीभीत: घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्तों ने किया हमला, इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आवारा कुत्तों के झुंड जानलेवा साबित हुए। घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उन्हें नोंच डाला। चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने बचाया। मगर, इलाज के दौरान मौत हो …
पीलीभीत, अमृत विचार। पीलीभीत में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर आवारा कुत्तों के झुंड जानलेवा साबित हुए। घर के बाहर टहल रहे बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर दिया और उन्हें नोंच डाला। चीख पुकार सुनकर जमा हुए ग्रामीणों ने बचाया। मगर, इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर माधोटांडा पुलिस ने जानकारी जुटाई। जिसके बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने में बरती जा रही लापरवाही पर नाराजगी भी जताई। उधर, परिवार में कोहराम मचा रहा।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के सुखदासपुर गांव निवासी 55 वर्षीय रामऔतार खेती करते थे। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के बाहर टहलने निकले। गांव में कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक था। बुजुर्ग पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें जमीन पर गिरा लिया और नोंचने लगे।
बुजुर्ग के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन जमा हो गए। किसी तरह कुत्तों को भगाया। आनन-फानन में बुजुर्ग को सीएचसी माधोटांडा ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। इसके बाद शनिवार को जिला अस्पताल में बुजुर्ग की मौत हो गई। एसओ माधोटांडा गौरव बिश्नोई ने बताया कि परिवार से सूचना मिली थी। शव के पोस्टमार्टम की मांग परिजन कर रहे थे। इस पर पुलिस भेजी गई थी।
उधर, बुजुर्ग की मौत के बाद एक बार फिर आवारा कुत्तों को लेकर चली आ रही समस्या चर्चा का विषय बन गई। बता दें कि इससे पहले भी जनपद में आवारा कुत्ते कईयों की जान ले चुके है। अमरिया, जहानाबाद, बीसलपुर समेत अन्य इलाकों में मासूम बच्चे शिकार हुए थे।इसके लिए पिछले साल तो बरेली से भी एक टीम कुत्ते पकड़ने के लिए भेजी गई थी। मगर, कुछ दिन औपचारिकता निभाकर कर्तव्यों से इतिश्री कर ली गई। बाद में हालात जस के तस हो गए थे।
इसे भी पढ़ें-
पीलीभीत: प्रधानाचार्य और प्रबंधक को देना होगा प्रमाण पत्र- ‘टीकाकरण से कोई वंचित नहीं’
