मुरादाबाद : बीमारी पर भारी पड़ी जिजीविषा, 81 ने जीती कोरोना से जंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक तरफ जहां कोरोना के डेल्टा और नये वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर दहशत और डर का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होने सकारात्मक सोच से बीमारी को अपनी जिजीविषा से मात देकर साबित किया है कि कोई बीमारी इंसान की इच्छाशक्ति को नहीं मार सकती। जिले में 81 …

मुरादाबाद, अमृत विचार। एक तरफ जहां कोरोना के डेल्टा और नये वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर दहशत और डर का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ ऐसे भी लोग हैं, जिन्होने सकारात्मक सोच से बीमारी को अपनी जिजीविषा से मात देकर साबित किया है कि कोई बीमारी इंसान की इच्छाशक्ति को नहीं मार सकती। जिले में 81 कोरोना संक्रमितों ने बीमारी से जंग जीत कर इस बात को सिद्ध कर दिखाया है।

कोरोना की तीसरी लहर में जिले में 20 दिन में करीब चार हजार लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए। इसमें विदेश से लौटने वालों के अलावा शहर और देहात के वाशिंदे भी शामिल हैं।

संक्रमण की चपेट में आने पर बीमारी को लेकर देश-विदेश में बने डर व भय के माहौल से संक्रमित और उनके परिवार वाले टेंशन में आए। लेकिन इनके बीच 81 ऐसे मरीज भी हैं, जो अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से बीमारी को हराकर स्वस्थ हो गए। इन्होंने जहां चिकित्सकों की सलाह पर आइसोलेशन में रहकर इलाज को गंभीरता से किया, वहीं अपनी सकारात्मक सोच से शरीर व मन की प्रतिरोधक क्षमता को बरकरार रखा। ठीक होने वालों में कई ऐसे भी हैं, जो एक नहीं दो आरटीपीसीआर जांच में पाजिटिव आए। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चिकित्सकों और कंट्रोल रूम से मिल रहे आइसोलेशन के दौरान निर्देश, कोरोना गाइडलाइंस के पालन को माना। परिवार से भी मिला संबल भी कोरोना को हराने में मजबूत सहारा बना।

सोच रखें पॉजिटिव, बीमारी होगी निगेटिव
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव कहते हैं कि कोरोना की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव आने से होती है। इससे घबराने या भयभीत होने की जरूरत नहीं है। मरीजों को चाहिए कि संक्रमित होने के बाद आइसोलेशन में रहें, मास्क पहनें व इलाज का कोर्स पूरा करें। चिकित्सक और एकीकृत कमांड कंट्रोल सेंटर से मिल रहे निर्देशों को फॉलो कर कोरोना नियमों का पालन करें। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें तथा अवसाद में न आएं। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले खानपान को प्राथमिकता दें। जितना आपकी सोच पॉजिटिव होगी, बीमारी निगेटिव होगी।

संबंधित समाचार