आगरा: बसपा के कद्दावर नेता रहे रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल
आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता रहे और हाथरस की सादाबाद सीट से निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। पांच बार विधायक रहे उपाध्या पिछले 25 सालों से बसपा से जुड़े थे। अस्वस्थ होने के कारण यहाँ शास्त्रीपुरम स्थित अपने निवास पर ही …
आगरा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कद्दावर नेता रहे और हाथरस की सादाबाद सीट से निलंबित विधायक रामवीर उपाध्याय ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली।
पांच बार विधायक रहे उपाध्या पिछले 25 सालों से बसपा से जुड़े थे। अस्वस्थ होने के कारण यहाँ शास्त्रीपुरम स्थित अपने निवास पर ही संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान उपाध्याय व्हीलचेयर पर बैठकर लोगों के सामने आये। भाजपा के ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
ये भी पढ़ें: समाज के सभी वर्गों के लिए समर्पित हैं डिम्पल यादव : नवल किशोर नथानी
बसपा में हमेशा रहे ऊंचे पदों पर
उपाध्याय ने इस दौरान घर से बाहर एकत्र समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा में आकर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को भाजपा को जिताने की अपील की। बसपा के स्टार प्रचारक रहे उपाध्याय, मायावती की पिछली सरकारों में ऊर्जा, परिवहन सहित अन्य विभागों के मंत्री रह चुके हैं। उन्हें विधानमंडल में पार्टी का सचेतक भी बनाया गया था। हालांकि बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें 2019 में अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी से निलंबित दिया था। उपाध्याय ने गुरुवार को बसपा से इस्तीफा दे दिया था।
बता दें कि यूपी चुनाव के ठीक पहले विभिन्न पार्टियों के नेताओं का यहां वहां दल बदलना लगा हुआ है। कभी दारा सिंह चौहान पार्टी बदलते हैं तो कभी स्वामी प्रसाद मौर्य। यूपी चुनाव से पहले की तस्वीर फिलहाल बहुत ही रोचक दिखाई दे रही है। अब देखना होगा कि और किन किन पार्टी के नेता अपना पाला बदलते हैं।
ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : विधानसभा चुनाव में खुली टीकाकरण में गंभीरता की पोल, लापरवाह कर्मियों का रोका गया वेतन
