बांदा के भूरागढ़ दुर्ग में अमर शहीद स्मारक की स्थापना
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के परम ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग प्रांगण में सैनिक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा एक अमर शहीद स्मारक की स्थापना की गई। 1962 में शहीद हुए सैनिकों की याद में बना नया स्मारक पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बांदा में 800 शहीदों की …
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा के परम ऐतिहासिक भूरागढ़ दुर्ग प्रांगण में सैनिक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा एक अमर शहीद स्मारक की स्थापना की गई।
1962 में शहीद हुए सैनिकों की याद में बना नया स्मारक
पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बांदा में 800 शहीदों की याद में बने स्मारक के निकट वर्ष 1962 के चीन के साथ हुये युद्ध और 1965 व 1971 के पाकिस्तान और कारगिल युद्धों के अलावा विभिन्न सैन्य ऑपरेशन में शहीद बांदा जिले के 18 सैनिको की याद में एक नया स्मारक स्थापित किया।
शनिवार को पूर्व सैनिकों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नव स्थापित शहीद स्मारकों में फूल मालाएं चढ़ाते हुए उन्हें सलामी देकर सम्मान दिया। दुर्ग प्रांगण में भूतपूर्व सैनिकों ने एक गोष्ठी का भी आयोजन किया जिसमें सभी शहीद सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद किया।
ये भी पढे़ं: रामपुर : विवेक हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, भेजा जेल
इसके साथ ही गोष्ठी में देश के प्रति सदैव समर्पित रहने का आवाहन भी किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कर्नल बीएस राठौर, मीडिया प्रभारी सूबेदार मेजर रामनरेश सिंह सेंगर सहित सीमावर्ती सभी जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित लगभग 150 पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
बांदा: नाबालिग किशोरी के साथ 5 युवकों ने किया गैंगरेप, SP से की शिकायत
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बीते 13 दिनों से 5 युवकों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया। किसी तरह जब वो भागकर अपने घर तक आई तो उसने परिवारवालों को आपबीती सुनाई। गैंगरेप की शिकायत थाने में की गई लेकिन किसी भी तरह की सुनवाई नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…. हाईकोर्ट ने कहा बिहार अदालत व्यापार संघ प्रमुख हत्या मामले की सुनवाई तीन महीने में करे पूरी
