पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम जारी, अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। …

चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में सर्दी का सितम रविवार को भी जारी रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है, जो 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के गुरदासपुर में पारा 5.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि बठिंडा में 6.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

वहीं, पटियाला में शनिवार रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह, जालंधर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, मोगा में 6.3 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 8.7 डिग्री सेल्सियस और अमृतसर में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा रहा। वहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि, अंबाला में पारा 7.7 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 6.1 डिग्री सेल्सियस और गुरुग्राम में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़ें-

‘अप्रैल, 2020 से कोविड व अन्य कारणों से 1.47 लाख से अधिक बच्चों ने खोए मां या पिता या दोनों’: एनसीपीसीआर

 

संबंधित समाचार