बरेली : 18 हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 714 तस्कर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। विधान सभा चुनाव में कच्ची शराब की तस्करी रोकने के लिए एडीजी के आदेश पर जोन में चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिन तक चले इस अभियान में पुलिस ने लगभग 70 हजार लीटर लहन नष्ट कर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 120 शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को पकड़ा एडीजी राजकुमार …

बरेली,अमृत विचार। विधान सभा चुनाव में कच्ची शराब की तस्करी रोकने के लिए एडीजी के आदेश पर जोन में चेकिंग अभियान चलाया गया। दो दिन तक चले इस अभियान में पुलिस ने लगभग 70 हजार लीटर लहन नष्ट कर सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 120 शराब बनाने वाली फैक्ट्रियों को पकड़ा
एडीजी राजकुमार के आदेश पर 14 और 15 जनवरी को जोन में कच्ची शराब बेचने और बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उनके आदेश पर जोन पुलिस ने अपने क्षेत्रों पर इस अभियान के दौरान जोन में 702 मामले दर्ज कर 714 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। जोन में कच्ची शराब बनाने वाली 120 फैक्ट्रियां भी पकड़ी। चेकिंग में पुलिस ने जोन में 18589 लीटर कच्ची शराब बरामद की।

पुलिस को 22 क्वार्टर अंग्रेजी शराब के भी मिले। पुलिस ने 69690 लीटर लहन भी नष्ट किया। बरेली जिले में चेकिंग के तहत 68 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया और 68 ही मामले दर्ज किए। जोन में सबसे अधिक मामले शाहजहांपुर में मिले। यहां पुलिस ने शराब तस्करी से जुड़े 302 मामले दर्ज कर 310 लोगों को गिरफ्तार किया। संभल पुलिस ने 19 मामले दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार भी किया।

संबंधित समाचार