Virat Kohli Test Captaincy : कपिल देव ने कहा- ‘विराट कोहली को अपना ईगो छोड़ना होगा, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें नहीं खो सकते’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से अचानक इस्तीफा देने के बाद हर कोई हैरान है। इसको लेकर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि कोहली काफी दिनों से दवाब में दिख रहे थे। अब उन्हें ईगो छोड़कर नए कप्तान के अंडर खेलना होगा। …

नई दिल्ली। विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी से अचानक इस्तीफा देने के बाद हर कोई हैरान है। इसको लेकर भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने बड़ा दिया है। उन्होंने कहा है कि कोहली काफी दिनों से दवाब में दिख रहे थे। अब उन्हें ईगो छोड़कर नए कप्तान के अंडर खेलना होगा।

कपिल ने कहा, ‘सुनील गावस्कर मेरे अंडर खेले। मैं श्रीकांत और अजहरूद्दीन के अंडर में खेला। मुझे कभी ईगो नहीं रहा। विराट को भी ईगो त्यागना होगा और युवा क्रिकेटर के अंडर में खेलना होगा। इससे उन्हें और भारतीय क्रिकेट को मदद मिलेगी। विराट को नए कप्तान को गाइड करना होगा। हम विराट को एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं खो सकते।’

कपिल देव ने रविवार को अंग्रेजी अखबार मिड-डे से बात करते हुए कहा, ‘मैं विराट के कप्तानी छोड़ने के फैसले का स्वागत करता हूं। उन्होंने जब से टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ी है वह काफी बुरे समय से गुजर रहे हैं। हालिया समय में वे काफी चिंतित दिखाई दिए हैं। अब वह काफी दबाव में नजर आते हैं। उनका ये फैसला खुलकर खेलने के लिए हो सकता है।’ कपिल देव ने आगे कहा कि कोहली ने इतना बड़ा फैसले लेने से पहले जरूर सोचा होगा। वह परिपक्व इंसान हैं। हो सकता है कि अब वह कप्तानी का लुत्फ नहीं उठा रहे हो। पूरे देश को उनका सपोर्ट करना चाहिए और उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए।’

बता दें कि विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था और रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 की कमान सौंपी गई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद विराट कोहली ने टेस्ट की कप्तानी भी छोड़ दी।

ये भी पढ़ें…

रोहित, राहुल या पंत : कौन बनेगा टेस्ट टीम का कप्तान? 

सौरव गांगुली बोले- विराट का टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत, BCCI इसका सम्मान करता है 

विराट कोहली ने छोड़ी टेस्ट टीम की कप्तानी, दक्षिण अफ्रीका में हार के बाद उठाया कदम

संबंधित समाचार