यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव ने लिया ‘अन्न संकल्प’, किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए ‘अन्न संकल्प’, लिया है। इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया है कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। राजधानी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए ‘अन्न संकल्प’, लिया है। इस दौरान अखिलेश ने ऐलान किया है कि सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली और ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। राजधानी लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि किसानों के लिए बीमा और पेंशन का भी इंतजाम किया जाएगा। इस एलान से पहले अखिलेश ने अन्न (गेंहूं और चावल) हाथ में लेकर संकल्प लेकर भाजपा को हटाने की किसानों से अपील की। पूर्व सीएम ने कहा कि ‘हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अन्याय करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे।’

यह भी पढ़ें:-आईआईटी बंबई के छात्र ने हॉस्टल की 7वीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या, कमरे में बोर्ड पर लिखा ये संदेश…

इस दौरान अखिलेश यादव के साथ किसान नेता तेजिंदर सिंह बिक्र भी थे। लखीमपुर कांड के वक्त तेजिंदर भी गाड़ी से टक्कर लगने पर जख्मी हुए थे। मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि तेजेंद्रर सिंह ब्रिक आज सपा के साथ हैं, इनको लखीमपुर में कुचलने की कोशिश की गई थी। अखिलेश ने आगे कहा कि किसानों ने आखिरकार सरकार को झुका दिया था, जिसकी वजह से दबाव में आकर उन्हें तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े। सपा नेता ने कहा कि सपा अपने घोषणापत्र में सभी फसलों के लिए एमएसपी और गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

इसके अलावा गन्ना किसानो के बकाये की पाई पाई का भुगतान सरकार में आने के 15 दिनों के भीतर किया जायेगा, इसके लिये फार्मर रिवाल्विंग फंड बनाया जायेगा। अखिलेश ने कहा कि उनकी यह घोषणायें हवा हवाई नहीं है, पार्टी के घोषणा पत्र में न सिर्फ इनका जिक्र होगा बल्कि इसकों अमल में लाने की योजना का भी खुलासा किया जायेगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को पांच ट्रिलियन डालर की और योगी आदित्यनाथ यूपी को एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी बनाने की बात कर रहे थे। उनसे इस बारे में पूछा जाना चाहिये।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानो की दुश्मन है। तीन कृषि कानून लाकर किसानो को मजदूर बनाने की कोशिश की गयी थी। विरोध करने पर किसानो पर ज्यादती की गयी, उनको टायरों के नीचे कुचलने का प्रयास किया गया। उनको आतंकवादी कहा गया मगर किसानो ने अपनी लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जिसके आगे भाजपा सरकार को झुकना पडा। अखिलेश ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क को जान से मारने की कोशिश की गयी। सपा कार्यकर्ताओं और किसानो के प्रयास से समय पर उन्हे इलाज मिल गया और उनकी जान बच गयी।

यह भी पढ़ें:-Virat Kohli Test Captaincy : कपिल देव ने कहा- ‘विराट कोहली को अपना ईगो छोड़ना होगा, युवा कप्तान के अंडर खेलना होगा’,

संबंधित समाचार