गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है नगर पंचायत पैंतेपुर : अम्मार रिजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। नगर पंचायत पैंतेपुर गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। देश प्रदेश में जहां अधिकांश स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे हुए हैं वहीं यह कस्बा सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना रहा है यह उद्गार उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री भाजपा नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने पैंतेपुर में डॉ. शकील अहमद किदवई द्वारा लिखित ’पैंतेपुर हिस्टोरिकल …

महमूदाबाद/सीतापुर। नगर पंचायत पैंतेपुर गंगा-जमुनी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। देश प्रदेश में जहां अधिकांश स्थानों पर सांप्रदायिक दंगे हुए हैं वहीं यह कस्बा सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बना रहा है यह उद्गार उत्तर प्रदेश के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री भाजपा नेता डॉ. अम्मार रिजवी ने पैंतेपुर में डॉ. शकील अहमद किदवई द्वारा लिखित ’पैंतेपुर हिस्टोरिकल अकाउंट’ पुस्तक का विमोचन करते हुए व्यक्त किया। श्री रिजवी ने कहा कि पैंतेपुर एक बहुत पुराना कस्बा है यहां सैकड़ों साल के पहले के निशान मिलते हैं।

इसकी स्थित ऐतिहासिक स्थलों में होती है। नगर पंचायत पैंतेपुर पैंतेपुर से थोड़ी दूर चलकर बाराबंकी जनपद की सरहद है, जो बिलहरा फतेहपुर और देवा शरीफ जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को पैंतेपुर से मिलाती है। पैंतेपुर में पुरानी हवेलियां थी। यहां पर नासिर आलम का कोठा कदम रसूल और बहुत से ऐतिहासिक स्थल हैं। यहां पर पैंतेपुर जिसने बसाया राजा प्रणतपाल सिंह के द्वारा स्थापित जंगली नाथ मंदिर भी स्थापित है। यहां के बने अंगोछा और साल जैसा बना सामान असम तक जाता था। वर्तमान समय में कपड़े का व्यवसाय तो कम हो गया है, लेकिन कस्बा पैतेपुर अभी अपनी शान के लिए प्रसिद्ध है।

पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के पहले दादा मियां मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा कुछ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। जिसमें शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, रजिया सुल्तान जैसी महान विभूतियों के ऊपर आधारित कार्यक्रम दिखाए गए। कार्यक्रम राष्ट्रगीत के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नवनीत पांडेय, विष्णु पोरवाल विद्या जयसवाल, पैंतेपुर चेयरमैन मौलाना मोहम्मद अफजल, पूर्व चेयरमैन उरूज आलम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-सपा और रालोद ने जारी किए दो और प्रत्याशियों के नाम, जानें कौन होगा चुनाव मैदान में शामिल…

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा