अयोध्या: पुलिस बूथ के पास घर के सामने से पिकअप ले उड़े चोर
रूदौली/अयोध्या। रूदौली थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर पुलिस बूथ के पास घर के सामने खड़ी पिकअप को चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर वाहन मालिक ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता न चल सका। सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर दी गई है। मवई क्षेत्र में अब …
रूदौली/अयोध्या। रूदौली थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर पुलिस बूथ के पास घर के सामने खड़ी पिकअप को चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर वाहन मालिक ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता न चल सका। सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर दी गई है। मवई क्षेत्र में अब चोरों के हौसले बुलंद हैं। रविवार की रात लगभग दस बजे मवई चौराहा पर पुलिस बूथ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर से घर के सामने शिव कुमार पाल अपनी महिंद्रा पिकअप खड़ा कर रोज की भांति घर सोने के लिए चला गया।
रविवार की सुबह जब देखा तो पिकप गायब थी यह देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे हलका दरोगा ने बताया सीसी टीवी फुटेज खंगालने पर पता चला है कि पिकअप मवई गांव की ओर जाती दिख रही हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध तहरीर दिया।
बर्फीली हवाओं का कहर जारी, जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस
अयोध्या। जिले में सर्दी अपना सितम बरपाए हुए है। मकर संक्रांति से शुरू हुई गलन सोमवार को भी जारी रही। सुबह 11 बजे तक बादल छाए रहे, लेकिन उसके बाद सूर्य देव ने दर्शन देकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। हालांकि यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही। तीन बजे के बाद ठंडी हवाओं ने अपना रुख बता दिया और मौसम बर्फीला होना शुरू हो गया। न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग मानना है फिलहाल अभी ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: बर्फीली हवाओं का कहर जारी, जनजीवन बेहाल, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस
