अयोध्या: गणतंत्र दिवस पर पुलिस की आठ टोलियां करेंगी परेड, तैयारियां तेज…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन में 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए रिहर्सल किया। इस बार पुलिस की आठ टोलियां गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी। गणतंत्र दिवस पर इस बार नहीं होगा विशेष आयोजन जिले में …

अयोध्या। पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पुलिस के जवानों ने पुलिस लाइन में 26 जनवरी को होने वाली परेड के लिए रिहर्सल किया। इस बार पुलिस की आठ टोलियां गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगी।

गणतंत्र दिवस पर इस बार नहीं होगा विशेष आयोजन

जिले में कोरोना के केस दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए 26 जनवरी को पुलिस लाइन में इस बार कोई विशेष आयोजन नहीं किया जा रहा है। आरआई बिजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर परेड के लिए पुलिस के जवानों ने सोमवार को रिहसर्ल किया है। कोरोना को देखते हुए कोई विशेष आयोजन नहीं होना है। पुलिस की आठ टोलियां परेड करेंगी। एक टोली में 21 जवान होते हैं। परेड के दौरान आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश पांडे व अन्य अफसर भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या: पुलिस बूथ के पास घर के सामने से पिकअप ले उड़े चोर

अयोध्या। रूदौली थाना क्षेत्र के मवई चौराहे पर पुलिस बूथ के पास घर के सामने खड़ी पिकअप को चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर वाहन मालिक ने खोजबीन की, लेकिन कहीं पता न चल सका। सोमवार को अज्ञात चोरों के विरुद्ध मवई थाने में तहरीर दी गई है। मवई क्षेत्र में अब चोरों के हौसले बुलंद हैं।

रविवार की रात लगभग दस बजे मवई चौराहा पर पुलिस बूथ से मात्र 50 मीटर की दूरी पर से घर के सामने शिव कुमार पाल अपनी महिंद्रा पिकअप खड़ा कर रोज की भांति घर… पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/ayodhya-thieves-took-pick-up-from-the-front-of-the-house-near-the-police-booth/

संबंधित समाचार