निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जालौन पुलिस ने शुरू की कड़ाई
उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शंखनाद होने के बाद जालौन पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव की घोषणा किये जाने के साथ ही लागू …
उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शंखनाद होने के बाद जालौन पुलिस प्रशासन ने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने सोमवार को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव की घोषणा किये जाने के साथ ही लागू आचार संहिता के पालन के लिए सभी जरूरी उपाय किये जा रहे हैं।
इसी के तहत एनबीडब्ल्यू के 52 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है मतदान में गड़बड़ी करने वाले अव्यवस्था फैलाने वाले संदिग्ध 17748 लोगों के खिलाफ 107 16 में कार्यवाही की गई है, 1785 चलानी रिपोर्ट की गई है, 5708 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई है।
साथ ही लगभग 10000 लीटर लहन नष्ट किया गया है।
इसके अलावा 21 अवैध असलहा एवं 35 कार्टून जब्त कर 21 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी है साथ ही 7543 लाइसेंसी असलहा जमा करवाए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया इस चुनाव को देखते हुए जनपद की पुलिस पूरी तरह सुपर एक्शन मोड में हैं,वह स्वयं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के अलावा सभी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षकों से, क्षेत्र अधिकारियों से और अपर पुलिस अधीक्षक से सीधे संपर्क कर चुनाव से संबंधित पूरे कार्यक्रम की समीक्षा करते हैं।
इसके अलावा जनपद में 60 कंपनी केंद्रीय बल आ चुका है जो कि समय-समय पर ग्रामीण अंचलों से हैं, जगह-जगह पर पैदल मार्च कर मतदाताओं में निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने का भयमुक्त माहौल बना रहे हैं, साथ ही अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य इनके खिलाफ गुंडा एक्ट जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जालौन : दारोगा को धक्का देकर अदालत से भागा कैदी, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
