लखीमपुर खीरी: पशुओं का चारा लेने गयी महिला की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार । पशुओं का चारा लेने खेतों की तरफ गयी 55 वर्षीय महिला की साड़ी से गला घोट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव खेत में खेत में डाल कर भाग निकले। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ने मौके पर …
लखीमपुर खीरी, अमृतविचार । पशुओं का चारा लेने खेतों की तरफ गयी 55 वर्षीय महिला की साड़ी से गला घोट कर हत्या कर दी गई। हत्यारे शव खेत में खेत में डाल कर भाग निकले। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। एएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
घटना थाना मितौली क्षेत्र के गांव खुटेहना में हुई। गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी रामबेटी सोमवार की सुबह पशुओं के लिए चारा लेने गयी थी, लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आयी। इस पर परिवार के लोग परेशान हो उठे। परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद महिला का कोई पता नहीं चल सका।
इसी बीच खेत देखने जा रहे गांव के ही शत्रोहन ने महिला का शव खेत मे पड़ा देखा। उसने शव पड़े होने की जानकारी गांव वालों को दी। शव मिलने की खबर से गांव में दहशत फैल गयी। तमाम ग्रामीणों के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुचे। शव देख परिवार के लोगों में चीत्कार मच गई। महिला के गले मे उसी की साड़ी का फंदा कसा था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे।
इससे दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर सीओ अभय प्रताप मल्ल, एसओ सुनीत कुमार मौके पर पहुचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। परिजनों और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इनसेट
शव से 50 मीटर दूर पड़ी थी बोरी
रामबेटी का गन्ने के खेत मे जिस स्थान पर शव मिला। उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर घास की बोरी पड़ी थी। उसकी चप्पलें खेत के बाहर पड़ी थी। बोरी में लाही की हरी पत्तियां भरी थी। मौके पर मौजूद परिस्थिति जन्य साक्ष्यो पर गौर करे तो महिला की खेत से बाहर मिली अलग अलग पड़ी चप्पल इस तरफ इशारा कर रहीं थी की हत्यारों को देख महिला ने भागकर जान बचाने की कोशिश तो की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। हत्यारों ने उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
इनसेट
इकलौते बेटे ने अज्ञात के खिलाफ दी तहरीर
मृतक रामबेटी के एक पुत्र और दो बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। वह अपने इकलौते पुत्र गणेश शंकर मौर्य और अविवाहित पुत्री के साथ रहती थी। महिला की हत्या के बाद से परिजनों को रोरोकर हाल बेहाल हैं। पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर पुलिस को दी है।लाही की पत्तियों के आसपास घूम रही शक की सुई।घटना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने हत्या की वजह और हत्यारों की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। मृतका के बेटे ने किसी भी रंजिश से इनकार किया है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है। खासकर पुलिस की नजर महिला की उस बोरी पर है, जिसे वह घर से लेकर साथ आई थी। यह बोरी गन्ने के खेत के बाहर पड़ी थी। बोरी में कुछ लाही की फसल की पत्तियां थी। पुलिस को शक है कि कही लाही का साग (पत्तियां) तो महिला की हत्या की वजह तो नहीं बनी। ग्रामीण भी इस बात से इनकार नहीं कर रहे हैं।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गले में साड़ी का फंदा कसा था। घटना के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का अनावरण किया जाएगा।
—अरुण कुमार सिंह एएसपी
यह भी पढ़े-
