संभल : सपा विधायक पिंकी यादव सहित 60 पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सपा विधायक व संभावित प्रत्याशी जनसभा संबोधित कर रही थीं। जनसभा के दौरान कोरोना गाइडलाइन और आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको लेकर उप निरीक्षक की तहरीर पर सपा विधायक और 60 अज्ञात लोगों के …

संभल,अमृत विचार। बहजोई कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सपा विधायक व संभावित प्रत्याशी जनसभा संबोधित कर रही थीं। जनसभा के दौरान कोरोना गाइडलाइन और आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जिसको लेकर उप निरीक्षक की तहरीर पर सपा विधायक और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

बहजोई कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरासी में मास्टर जहांगीर के घर के सामने प्लाट में सपा विधायक पिंकी यादव पत्नी प्रमोद यादव निवासी मुरादाबाद एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। जनसभा में एकत्रित लोगों के मुंह पर ना तो मास्क था और न ही सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन किया जा रहा था। इतना ही नहीं चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक चुनावी रैलियों, रोड शो और जनसभा पर प्रतिबंध लगा रखा है, इसके बावजूद भी सपा विधायक वोटरों को लुभाने के लिए जनसभा को संबोधित कर रही हैं।

जनसभा के बारे में बहजोई कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक ललित कुमार को सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस उप निरीक्षक ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर देखा तो नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, जिसको लेकर उप निरीक्षक की तहरीर के आधार पर बहजोई कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।