हरदोई: सात कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने के लिए निदेशक को भेजा पत्र
हरदोई। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में जिले के सात माध्यमिक विद्यालयों के सहयोग न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर इनकी मान्यता समाप्त करने की संस्तुति का पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि इन स्कूलों ने 15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में सहयोग नहीं किया है। …
हरदोई। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में जिले के सात माध्यमिक विद्यालयों के सहयोग न करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर इनकी मान्यता समाप्त करने की संस्तुति का पत्र भेजा है। इसमें बताया है कि इन स्कूलों ने 15 से 17 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण में सहयोग नहीं किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक वी के दुबे ने राष्ट्रीय कार्यक्रम में असहयोग के कारण इन स्ववित्तपोषित विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण करने की संस्तुति की है।
इन कॉलेजों के नाम शामिल
आरएसपी हाईस्कूल गौसगंज, आदर्श ग्रामीण जनता हाईस्कूल तेरवा गौसगंज, श्री कन्हैया लाल आर वी इंटर कॉलेज हथौड़ा, अनिल शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज करौली, पटेल सुमित्रा इंटर कॉलेज बालामऊ, जेपीआर हायर सेकेंडरी स्कूल लक्ष्मण खेड़ा गौरी फखरुद्दीन खजोहना, डॉक्टर कुर्बान अली इंटर कॉलेज कछौना संडीला।
मुरादाबाद मंडल में बहुकोणीय मुकाबले की तैयार हो रही बुनियाद
मंडल की 27 सीटों पर बहुकोणीय मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। हालांकि भाजपा के इतर अन्य दलों ने अभी ठीक से अपने पत्ते नहीं खोले हैं। लेकिन, गैर भाजपा दलों ने मुस्लिम कार्ड खेल कर मुकाबले में रोमांच पैदा करने का संकेत दिया है।14 फरवरी को मंडल की 27 सीटों पर मतदान होना है। भारतीय जनता पार्टी ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और रामपुर के स्वार-टांडा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अमरोहा जिले की नौगांवा सादात की विधायक संगीता चौहान टिकट काट दिया है। कांग्रेस ने क्षेत्र के 13 सीटों के टिकट का ऐलान किया है। जिसमें मुरादाबाद, शहर देहात के साथ रामपुर जिले में तीन, अमरोहा में दो संभल में दो और बिजनौर के…
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद मंडल में बहुकोणीय मुकाबले की तैयार हो रही बुनियाद
