रायबरेली: बहाई गांव के लोगों ने चुनाव का किया बहिष्कार, ये रही वजह…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेलीः सत्ता में रहने पर भाजपा सरकार ने गड्ढामुक्त सड़क होने का दावा किया। जिसका सच अब सामने आ रहा है। लालगंज के बहाई में लोगों ने सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। बदहाली का आलम इस कदर है कि लोगो का घरो से निकलना दूभर हो गया है। जिससे आहत …

रायबरेलीः सत्ता में रहने पर भाजपा सरकार ने गड्ढामुक्त सड़क होने का दावा किया। जिसका सच अब सामने आ रहा है। लालगंज के बहाई में लोगों ने सड़क न बनने पर चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। बदहाली का आलम इस कदर है कि लोगो का घरो से निकलना दूभर हो गया है। जिससे आहत होकर ग्रामीणों ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले ही गांव में बैनर व पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

चुनाव में किए गए नेताओं के वादे निकले हवा-हवाई

ग्रामीणों ने बताया की बहाई गांव में मुख्य सड़क लगभग 17 वर्ष पूर्व में बनाई गई थी आज इसकी हालात यह है कि लोगों का चलना दूभर हो गया है छोटे बच्चो को स्कूल ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और कई बार तो स्कूल जाते समय बच्चे इसी जलभराव वाली सड़क में गिर चुके हैं। बुज़ुर्गों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

वहीं कली मुल्ला ने बताया कि बचपन से लेकर आजतक यह सड़क बदहाल नज़र आ रही है। बताते हैं कि इस सड़क से आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है कई नेता व अधिकारियों को अवगत भी कराया जा चुका है लेकिन समस्या अभी भी बनी हुई है।

यह सड़क बहाई गांव से उतारागौरी अम्बारा पश्चिम सोडाशी आदि गांवों का मिलान करती है और लगभग दस हजार ग्रामीणों को प्रभावित कर रही है। ग्रामीण रिजवान अली, तौशिफ़ अली, मो तौफीक, इफ्तिखार, फरहान, अमीरुल हसन, मो शफी, मो हसीब, मो सबीब, मो सत्तार आदि ने सड़क न बनाये जाने का विरोध जता प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: अधिसूचना लगते ही हरकत में आई पुलिस, इन शराब तस्करों को धर दबोचा…

संबंधित समाचार