बहराइच: मवेशियों का अवशेष ले जा रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने बोरियों में मवेशियों का अवशेष लेकर नेपाल जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार बाइकें भी बरामद की है। बरामद चारों बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने एएसपी …
बहराइच। रूपईडीहा पुलिस ने बोरियों में मवेशियों का अवशेष लेकर नेपाल जा रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चार बाइकें भी बरामद की है। बरामद चारों बाइक को पुलिस ने सीज कर दिया है। जबकि दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल रवाना कर दिया है। पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी ने एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव को सीमा पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने उप निरीक्षक रुदल बहादुर सिंह और एसएसबी की टीम को संयुक्त गश्त के निर्देश दिए। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा पर पिलर संख्या 650 के निकट पुलिस और एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। तभी मंगलवार को चार बाइक सवार आते दिखे। बाइक सवारों की टीम ने तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरियों में मवेशियों का अवशेष मिला। इस पर सभी को हिरासत में ले लिया गया।
साथ ही उनके बताए स्थान पर पुलिस टीम गई तो वहां खंडहर में काफी मात्रा में मवेशी के अवशेष मिले। साथ ही बाइक भी मिली। पुलिस ने थाना क्षेत्र के सीताराम पुरवा सहजना गांव निवासी मोहम्मद अख्तर पुत्र जलील अहमद और मोहनपुर गांव निवासी शेर अली पुत्र नन्हे सलमानी को गिरफ्तार कर लिया।दोनों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
जबकि बरामद चार बाइक को सीज कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि टीम में उप निरीक्षक के अलावा वकील सिंह, चंद्रपाल यादव और एसएसबी के निरीक्षक मनोहर सिंह, उप निरीक्षक अशोक कुमार, एएसआई अरुण कुमार, स्वरूप सिन्हा, भरत लाल सोलंकी, ख्यालीराम सैनी समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: बसपा को लगा बड़ा झटका, इन दिग्गज नेताओं ने थामा भाजपा का दामन
