मुरादाबाद : काले धन पर आयकर विभाग की नजरें, बड़ी रकम मिलने पर होगी टैक्स की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। निष्पक्ष चुनाव हो और वोटों की खरीद-फरोक्त नहीं हो सके, इसके लिए आयकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मतदान से पहले काले धन की संभावना को देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों पर भी नजरें रखी हुईं हैं। कुछ स्थान भी चिह्नित किए गए …

मुरादाबाद, अमृत विचार। निष्पक्ष चुनाव हो और वोटों की खरीद-फरोक्त नहीं हो सके, इसके लिए आयकर विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। मतदान से पहले काले धन की संभावना को देखते हुए विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। क्षेत्र की चुनावी गतिविधियों पर भी नजरें रखी हुईं हैं। कुछ स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। शिकायत के लिए टॉल फ्री नंबर सक्रिय कर दिया है।

विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आयकर विभाग भी सक्रिय हो गया है। आयकर उप निदेशक जांच आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर पर हर जिले में दो इंस्पेक्टर व दो अधिकारियों की टीम बनाई गई है। जो बैंक व विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से पैसे के लेन-देन पर नजर रख रही है। बताया कि कहीं कैश मिलता है तो उसकी जांच 24 घंटे में पूरी करेंगे कि यह काला धन है या नहीं। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विशेष सेल लगी हुई है।

टॉल फ्री नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
आयकर उप निदेशक जांच आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव में काले धन का इस्तेमाल करने वालों की टॉल फ्री नंबर पर लोग शिकायत कर सकते हैं। जानकारी देने वालों का विवरण गोपनीय रहेगा। इसके लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसका टॉल फ्री नंबर 18001807540 है। यह 24 घंटे काम करेगा। इस पर आने वाली शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई होगी।

 

संबंधित समाचार