मुरादाबाद : कांग्रेस के जिला कार्यालय का बोर्ड, पार्टी का झंडा फाड़ने से नाराजगी
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर लगे बोर्ड और पार्टी का झंडा पुलिस प्रशासन द्वारा फाड़कर फेंकने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। मनमानी और तानाशाही का आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों ने लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की। इसके विरोध में प्रदर्शन करने की बात जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कही। कहा चुनाव …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कांग्रेस के गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर लगे बोर्ड और पार्टी का झंडा पुलिस प्रशासन द्वारा फाड़कर फेंकने से कांग्रेसियों में नाराजगी है। मनमानी और तानाशाही का आरोप कांग्रेस पदाधिकारियों ने लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की।
इसके विरोध में प्रदर्शन करने की बात जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कही। कहा चुनाव में भी जिला प्रशासन भाजपा सरकार के इशारे पर द्वेषपूर्ण तरीक़े से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी जिला निर्वाचन अधिकारी सहित केंद्रीय निर्वाचन आयोग से भी शिकायत करेंगे।
