मुरादाबाद : पत्नी से विवाद में युवक ने जहर खाकर दी जान
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। कटघर थाना क्षेत्र …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कटघर कोतवाली क्षेत्र में युवक ने जहर खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
कटघर थाना क्षेत्र में डीयर पार्क के पास बसंतपुर रामराय निवासी 40 वर्षीय मुकेश सक्सेना सब्जी का ठेला लगाता था। मंगलवार को किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई थी। इससे खफा होकर उसने सेल्फास खा लिया था।
हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान बुधवार की सुबह करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि युवक की मौत से उसकी पत्नी रेखा और तीनों बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। देर शाम गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
