मुरादाबाद : कोरोना संक्रमित 92 और मरीज मिले, सैकड़ों होम आइसोलेशन से मुक्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का क्रम हर दिन जारी है। बुधवार को भी 92 नये संक्रमित मिले। इसमें टीएमयू के चिकित्सक व स्टाफ के अलावा शहर के कई मोहल्लों और देहात के मरीज शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच में भी टीमें पीछे हैं। उनका …
मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना संक्रमित नये मरीजों के मिलने का क्रम हर दिन जारी है। बुधवार को भी 92 नये संक्रमित मिले। इसमें टीएमयू के चिकित्सक व स्टाफ के अलावा शहर के कई मोहल्लों और देहात के मरीज शामिल हैं। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच में भी टीमें पीछे हैं। उनका जोर नये संक्रमितों को होम आइसोलेट कराने व मेडिसिन किट देने में है।
आरटीपीसीआर जांच में जो नये संक्रमित मिले हैं उनमें फरीदनगर, सूरजननगर, वार्ड नंबर एक, बुद्धि विहार, हनुमान नगर, मिशनरीज आफ चैरिटी, नया गांव, मुगलपुरा, नवाबपुरा, मधुबनी कॉलोनी, एकता नगर, टीएमयू के चिकित्सक और स्टाफ शामिल हैं। मरीजों में 70 वर्ष से ऊपर के आठ बुजुर्ग के अलावा तीन और पांच वर्ष के मासूम भी हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव का कहना है कि 15 रैपिड रिस्पांस टीमें जिले में हैं। इसमें आठ शहरी क्षेत्र और सात देहात में हैं। संख्या सीमित होने से जांच में थोड़ा विलंब हो रहा है। इसमें तेजी लाने के उपाय जल्द किए जाएंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों के इन ब्लॉकों में कहर
कोरोना का कहर देहात में तेजी से फैल रहा है। शहर के हर मोहल्ले में संक्रमण के अलावा कुंदरकी, कांठ, बिलारी, भोजपुर, डिलारी ब्लॉक के गांवों में भी कोरोना संक्रमित महिला और पुरुष मरीज हैं। इन गांवों में न तो सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है न इनके संपर्क में आने वालों की जांच के लिए रैपिड रिस्पांस टीमें ही समय से पहुंच रही हैं। जब तक टीम इनके पास जा रही है तब तक यह संक्रमित गांव व आसपास घूम कर दूसरों में भी संक्रमण फैला रहे हैं। इससे बीमारी बढ़ती ही जा रही है।
पिछले पांच दिनों में संक्रमितों की संख्या
18 जनवरी-362
17 जनवरी-473
16 जनवरी-266
15 जनवरी-297
14 जनवरी-633
