अयोध्या: समयानुसार रहेगा आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय का शिक्षा सत्र…
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में संचालित समस्त कक्षाओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा (बीएससी प्रथम वर्ष को छोड़कर) समयानुसार संपन्न करा दी गई है। वर्तमान में अगले सेमेस्टर हेतु कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कुलपति बिजेंद्र सिंह की देखरेख में ऑॅनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है। …
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में संचालित समस्त कक्षाओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा (बीएससी प्रथम वर्ष को छोड़कर) समयानुसार संपन्न करा दी गई है। वर्तमान में अगले सेमेस्टर हेतु कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए कुलपति बिजेंद्र सिंह की देखरेख में ऑॅनलाइन कक्षाएं संचालित की जा रही है।
कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की देखरेख में चल रही हैं ऑनलाइन कक्षाएं
मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड संक्रमण की गाइडलाइन का पालन करते हुए गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समयानुसार पाठ्यक्रम चलाकर प्रदेश में सबसे पहले प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा करा ली गई है। बीएससी प्रथम वर्ष में आईसीआर द्वारा नामित छात्रों का अभी तक प्रवेश होने से परीक्षा नहीं कराई जा सकी, अब वर्तमान में प्रवेश बंद हो चुके हैं शीघ्र ही पाठ्यक्रम पूरा कर इनकी भी परीक्षा करा ली जाएगी।
अयोध्या: प्रशिक्षण पाकर सजग हुईं 400 महिलाएं, कुलपति ने इस बात पर दिया जोर…
अयोध्या। कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के पारिवारिक संसाधन प्रबंधन और उपभोक्ता विज्ञान विभाग द्वारा 400 महिलाओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चार चरणों में कराया गया। यह कार्यक्रम 7 से 18 जनवरी तक अयोध्या व सुल्तानपुर जनपदों के क्रमश: 8-8 गांव में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने भाग लिया।
यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृषि विकास योजना द्वारा वित्त पोषित श्रम दक्षता प्रयोगशाला में जोखिम विश्लेषण’ नामक परियोजना के अंतर्गत दक्षता पूर्वक कृषक महिलाओं में स्वास्थ्य जोखिम कम करने के लिए चलाया गया, जिसके अंतिम चरण के प्रशिक्षण का समापन 18 जनवरी को सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय… पूरी खबर पढ़ें: https://amritvichar.com/ayodhya-400-women-became-aware-after-getting-training-the-vice-chancellor-emphasized-on-this/
