बिजनौर : गैस सिलेंडर फटने से वेल्डर गंभीर रूप से घायल
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर फटने से एक वेल्डर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। अकबराबाद चौक स्थित मोनू की गैस वेल्डिंग की दुकान पर मोहल्ला शाहजाहीर निवासी जैद अहमद (18) गैस वेल्डिंग का कार्य करता है। बुधवार की सुबह दुकान …
बिजनौर/नगीना, अमृत विचार। वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर फटने से एक वेल्डर गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर ले जाया गया है। अकबराबाद चौक स्थित मोनू की गैस वेल्डिंग की दुकान पर मोहल्ला शाहजाहीर निवासी जैद अहमद (18) गैस वेल्डिंग का कार्य करता है।
बुधवार की सुबह दुकान पर जैद जब वेल्डिंग का कार्य कर रहा था तभी अचानक जोरदार धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से जैद गंभीर रुप से घायल हो गया। धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटने से मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गये और गंभीर रुप से घायल जैद का एक प्राइवेट डाक्टर के यहां प्राथमिक उपचार कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख हायर सेंटर भेज दिया।
