बाराबंकी: जिला प्रशासन ने जब्त की शराब माफिया की सवा दो करोड़ की संपत्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिला प्रशासन ने शराब माफिया दानवीर सिंह की 2 करोड़ 25 लाख की संपत्ति जप्त कर ली है। इसमें उसके सहयोगी के वाहन भी शामिल हैं। शराब माफिया के बहराइच स्थित बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। दानवीर सिंह बहराइच जिले के देहात …

बाराबंकी। जिला प्रशासन ने शराब माफिया दानवीर सिंह की 2 करोड़ 25 लाख की संपत्ति जप्त कर ली है। इसमें उसके सहयोगी के वाहन भी शामिल हैं। शराब माफिया के बहराइच स्थित बैंक खाते भी सीज कर दिए गए हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की भी कार्रवाई की गई है। दानवीर सिंह बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र का निवासी है।

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के मुताबिक शराब माफिया दानवीर सिंह गैंग के तीन सहयोगियों की 2 करोड़ 25 लाख रुपये कीमत की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 62 लाख की कीमत के वाहन, 32582 रुपए नगद शामिल है। यह रकम बहराइच के बैंक खाते में जमा है । इसके अलावा उनके पुत्र राजवीर सिंह के 60 लाख 70000 कीमत के वाहन जिसमें ट्रैक्टर मय कृषि यंत्र व मोटरसाइकिल भी शामिल हैं को जब्त किया गया है। शराब माफिया के दूसरे पुत्र परमवीर सिंह के 82 लाख 80000 रुपए कीमत के वाहन जब्त किए गए हैं।

जिसमें गुड्स कैरियर अशोक लीलैण्ड, जेसीबी व मोटर साइकिल सम्मिलित है। दानवीर सिंह के तीसरे पुत्र धरम वीर के नाम बहराइच स्टेट बैंक खाते में जमा ₹31250 बी जब्त किया गया है। इसके अलावा दानवीर सिंह के सहयोगी राकेश कुमार सिंह के 8लाख मूल्य के वाहन जब्त किए गए हैं।जिसमें मारूति वैगनार सम्मिलित है। एक अन्य सहयोगी ज्ञान प्रकाश का 80 हजार हिम्मत का वाहन जप्त किया गया है। जिसमें मोटर साइकिल यमाहा एफजेड सम्मिलित है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दानवीर सिंह का नाम जिले के रानीगंज के बहुचर्चित जहरीली शराब कांड में सामने आया था।

जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में दानवीर सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कुर्की की कार्रवाई करने के लिए आरटीओ बाराबंकी को निर्देशित किया गया है। इसके पहले मादक पदार्थों के कारोबारी की 10 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई थी। माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:-उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: भाजपा ने जारी की 59 प्रत्याशियों की सूची, जानें किसे कहां से मिला टिकट

संबंधित समाचार