ICC Men’s Test Team of the Year : आईसीसी ने टेस्ट टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिलिली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को 2021 की बेस्ट टेस्ट टीम ( ICC Men’s Test Team of the Year) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की इस टीम में तान भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में रोहित शर्मा बतौर ओपनर, ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर और रविचंद्रन अश्विन बतौर स्पिनर …

नई दिलिली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को 2021 की बेस्ट टेस्ट टीम ( ICC Men’s Test Team of the Year) का ऐलान कर दिया है। आईसीसी की इस टीम में तान भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है। इस टीम में रोहित शर्मा बतौर ओपनर, ऋषभ पंत बतौर विकेटकीपर और रविचंद्रन अश्विन बतौर स्पिनर चुने गए हैं। टीम में विराट कोहली को जगह नहीं मिली है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन को कप्तान चुना गया है।

आईसीसी की इस टीम में तीन भारतीय, तीन पाकिस्तानी, दो न्यूजीलैंड, एक ऑस्ट्रलियाई, एक इंग्लैंड और एक श्रीलंकाई खिलाड़ी शामिल है। इस टीम में ओपनिग के लिए श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और टीम इंडिया के टेस्ट उपकप्तान रोहित शर्मा को चुना गया है। मध्यक्रम में मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को जगह मिली है। बतौर बल्लेबाज जो रूट के लिए साल 2021 खास रहा है। रूट ने 2021 में 15 टेस्ट में सबसे ज्यादा 1708 रन बनाए हैं।

न्यूजीलैंड ने साल 2021 में टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम को मात दी थी। उस न्यूजीलैंड की कमान केन विलियमसन के हाथों में ही थी। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दौरों में भारतीय टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई, जिसकी बदौलत रोहित को बतौर सलामी बल्लेबाज इस टीम में चुना गया है। वहीं, विराट कोहली के लिए 2021 टेस्ट में बल्ले से खराब जिसकी वजह से उन्हें इस टीम में जगह नहीं मिल पाई।

ये भी पढ़ें…

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर का ऐलान, बाबर आजम बने कप्तान, भारत के किसी खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

ICC टेस्ट रैंकिंग में तीसरे पायदान पर पहुंची टीम इंडिया, छिन गया नंबर 1 का ताज

संबंधित समाचार